IPL 2023 Points Table: दिल्ली की पहली जीत के बाद जानिए क्या है प्वॉइंट्स टेबल का ताजा हाल, कौन है टॉप पर

IPL Points Table: आईपीएल 2023 के 28वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराकर इस सीजन जीत का खाता खोला. इस जीत के बाद दिल्ली ने 2 प्वॉइंट्स हासिल किए. जानिए आईपीएल 2023 के प्वॉइंट्स टेबल में क्या है बाकि टीमों का हाल.
IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मैचों में हार झेलने के बाद आखिरकार अपनी जीत का खाता खोल लिया. दिल्ली ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर को 4 विकेट से मात दी. इस जीत के बाद दिल्ली ने 2 प्वॉइंट्स हासिल किए. हालांकि, इस मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल मे कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला है. टीम पहले की तरह ही प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें स्थान पर मौजूद है. तो आइए जानते हैं आईपीएल 2023 के प्वॉइंट्स टेबल में क्या है बाकि टीमों का हाल.
इस मैच से पहले भी केकेआर आठवें स्थान पर मौजूद थी, तब टीम के पास 5 मैचों में 2 जीत और +0.320 का नेट रनरेट मौजूद था. लेकिन अब 6 में से 2 के बाद टीम का नेट रनरेट +0.199 का हो गया है. केकेआर के नेट रनरेट में गिरावट देखने को मिली है. वहीं दिल्ली की टीम भी 10वें स्थान से नहीं हिली. हालांकि, इस जीत के बाद टीम का नेट रनरेट -1.183 का हो गया है.

फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 6 में से 4 जीत और 8 प्वॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है. वहीं टीम का नेट रनरेट +1.043 का है. इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स भी 6 में से 4 जीतकर 8 प्वॉइंट्स और +0.709 नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थार पर मौजूद है. इसके अलावा चेन्नई 5 में से 3 जीत, 6 प्वॉइंट्स और +0.265 नेट रनरेट के साथ तीसरे, गुजरात टाइटंस 5 में से 3 जीत और +0.192 नेट रनरेट के साथ चौथे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 में से 3 जीत, 6 प्वॉइंट्स और -0.068 नेट रनरेट के साथ पांचवें, मुंबई 5 में से 3 जीत, 6 प्वॉइंट्स और -0.164 नेट रनरेट के साथ छठे, पंजाब किंग्स 6 में से 3 जीत, 6 प्वॉइंट्स और -0.298 नेट रनरेट के साथ सातवें और कोलकाता 6 में से 2 जीत, 4 प्वॉइंट्स और +0.199 नेट रनरेट के साथ आठवें नंबर पर बनी हुई है.
वहीं बाकी दो टीमों में सनराइजर्स हैदराबाद 5 में से 2 जीत, 4 प्वॉइंट्स और -0.798 नेट रनरेट के साथ नौंवें और दिल्ली कैपिटल्स अपनी इकलौती जीत और 2 प्वॉइंट्स व -1.183 नेट रनरेट के साथ आखिरी नंबर यानी 10वें स्थान पर काबिज है.
Also Read: DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स को मिली पहली जीत, लो स्कोरिंग मुकाबले में केकेआर को 4 विकेट से हरायाआपको बता दें कि आईपीएल 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार टूर्नामेंट नए नियम के साथ पुराने फॉर्मेट में खेला जा रहा है. टीमें होम-एंड-अवे प्रारूप में मैच खेल रही हैं. इंपैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया गया है. इस बार 10 फ्रेंचाइजी टीमों को A और B ग्रुप में बांटा है. हर मैच के साथ टूर्नामेंट और अंक तालिका काफी रोमांचक हो जाएगी. ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में टॉप 4 टीम आगे प्लेऑफ खेलेगी जबकि 6 टीमों का खिताब जीतने का सपना टूटेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




