IPL Points Table 2023: CSK और RR के जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल, देखें कौन सी टीम है टॉप पर

IPL 2023: आईपीएल 2023 में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की. इस दो बड़े मुकाबलों के बाद प्वाइंट्स टेबल पर बड़ा बदलाव हुआ. अब राजस्थान की टीम नंबर 1 टीम पर बन गई है तो चेन्नई ने भी लंबी छलांग लगाई है.
IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 में शनिवार को दो बड़े मुकाबले खेले गए. पहले मैच में संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स ने डेविड वॉर्नर की नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हरा दिया. दिल्ली की यह लगातार तीसरी हार थी. वहीं, दिन के दूसरे मुकाबले में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दी. मुंबई की यह लगातार दूसरी हार थी. इन दो बड़े मुकाबलों के बाद आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है. तो चलिए जानते हैं क्या प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल के पहले स्थान पर पहुंच गई है. टीम ने अपने तीन मुकाबलों में से 2 में जीत हासिल की है और टीम के इस समय 4 अंक हैं. इस समय राजस्थान टीम का नेट रनरेट 2.067 का है. इसके बाद दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है जिनके भी 4 अंक हैं और टीम का नेट रनरेट 1.358 का है. जबकि तीसरे स्थान पर गतविजेता गुजरात टाइटंस की टीम है जिसने अब तक खेले अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम का नेट रनरेट भी 0.700 का है.

वहीं, इस सीजन के पहले मुकाबले में हार का सामना करने के बाद चेन्नई की टीम ने दूसरे मैच में लखनऊ और अब तीसरे मैच में मुंबई की टीम को मात दी. इस जीत के बाद चेन्नई की टीम 4 अंक और 0.356 का नेट रनरेट के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है. बाकि टीमों की बात करें तो पंजाब किंग्स की टीम 4 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल के 5वें स्थान पर है, जिसका नेट रनरेट 0.333 का है. इसके बाद केकेआर और आरसीबी की टीमें 2-2 के साथ 6वें और 7वें नंबर पर मौजूद है. जबकि आखिरी तीन मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम क्रमश: 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर है. तीनों ही टीमों ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है.
Also Read: IPL 2023: एमएस धोनी की सीएसके ने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया, देखें तस्वीरेंआपको बता दें कि आईपीएल 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार टूर्नामेंट नए नियम के साथ पुराने फॉर्मेट में खेला जा रहा है. टीमें होम-एंड-अवे प्रारूप में मैच खेल रही हैं. इंपैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया गया है. इस बार 10 फ्रेंचाइजी टीमों को A और B ग्रुप में बांटा है. हर मैच के साथ टूर्नामेंट और अंक तालिका काफी रोमांचक हो जाएगी. ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में टॉप 4 टीम आगे प्लेऑफ खेलेगी जबकि 6 टीमों का खिताब जीतने का सपना टूटेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




