GT vs KKR Dream 11: इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं अपनी बेस्ट ड्रीम 11 टीम, होगी पैसों की बारिश!

Mumbai: Hardik Pandya of Gujarat Titans celebrates the wicket of James Neesham of Rajasthan Royals during the Indian Premier League 2022 match between the Rajasthan Royals and the Gujarat Titans, at the DY Patil Stadium in Mumbai, Thursday, April 14, 2022. (Sportzpics/PTI Photo) (PTI04_14_2022_000348B)
GT vs KKR Dream11 Prediction: आईपीएल 2023 में आज (9 अप्रैल) डबल हेडर के पहले मुकाबले में गत विजेता गुजरात टाइटंस का सामना दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
IPL 2023, GT vs KKR Dream11 Prediction: आईपीएल 2023 के 13वें मुकाबले में आज (9 अप्रैल) गत विजेता गुजरात टाइटंस और दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले में जीत हासिल की है. ऐसे में दोनों ही टीमें अपनी जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी. तो आइए इस मैच से पहले जानते हैं कि आप किन 11 खिलाड़ियों को चुनकर अपनी बेस्ट ड्रीम 11 टीम बना सकते हैं.
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस ने अब तक दोनों शुरुआती मुकाबलों में जीत हासिल की है. गुजरात ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था तो वहीं दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी. जबकी नितीश राणा की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने दो मुकाबलों में से एक में हार और एक में जीत दर्ज की है. केकेआर को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों मात मिली तो दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिालफ जीत दर्ज की. बता दें कि दोनों के बीच आईपीएल में अभी तक एक ही मैच खेला गया है जिसमें गुजरात को जीत मिली थी.
अहमदाबाद का नरेंद्र मोंदी स्टेडियम गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड है. यहां की पिच की बात करें तो इससे बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है. शुरुआत में इस पिच पर जरूर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती देखी गई है लेकिन फिर बल्लेबाज हावी हो सकते हैं. चेज करना इस पिच पर फायदेमंद साबित हो सकता है. पिछले तीन मैचों में इस पिच पर दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती है.
Also Read: IPL Points Table 2023: CSK और RR के जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल, देखें कौन सी टीम है टॉप पर
विकेटकीपर- राहमानुल्लाह गुरबाज
बल्लेबाज- शुभमन गिल, डेविड मिलर, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, नीतीश राणा
ऑल राउंडर- आंद्रे रसेल, सुनील नरेन
गेंदबाज- राशिद खान, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी
कप्तान- शुभमन गिल
उपकप्तान- आंद्रे रसेल
शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद-खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ
वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज, मनदीप-सिंह, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती.
डिस्क्लेमर – ड्रीम11 पर टीम बनाना और खेलना आसान है, इसलिए इसकी आदत भी लग सकती है. इसमें वित्तीय जोखिम भी शामिल है इसलिए आप अपनी जिम्मेदारी पर ही खेलें. हम कभी भी ऐसे खेलों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं. इस लेख काे यहां प्रकाशित करने का मकसद आपको केवल जानकारियों से अपडेट रखना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




