IPL 2023 full schedule: मैच की तारीख, वेन्यू, समय और डबल हेडर के बारे में पूरी डिटेल्स

Updated at : 30 Mar 2023 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2023 full schedule: मैच की तारीख, वेन्यू, समय और डबल हेडर के बारे में पूरी डिटेल्स

IPL 2023 । 31 मार्च से गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के साथ आईपीएल के नये सीजन की शुरुआत हो रही है. लीग में कुल 70 मुकाबले खेले जायेंगे. बीसीसीआई ने लीग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. लीग मुकाबले 31 मई को खत्म हो जायेंगे. प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है.

विज्ञापन

आईपीएल 2023 आखिरकार शुक्रवार को शुरू होने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस की भिड़ंत सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से होगी. पिछले सीजन में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात ने अपने पहले ही सत्र में आईपीएल का खिताब जीता था. लीग के 14 मैचों में 20 अंकों के साथ टेबल टॉपर टीम का सफर ट्रॉफी के साथ ही खत्म हुआ. प्लेऑफ में, जीटी ने फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए राजस्थान रॉयल्स को हराया.

गुजरात पहले ही सीजन में बना चैंपियन

दूसरी ओर संजू सैमसन की राजस्थान रायल्स एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर फाइनल में पहुंची. फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया था. गुजरात ने सात विकेट से जीत दर्ज की. 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, हार्दिक एंड कंपनी सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की 43 गेंदों पर 45 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 18.1 ओवर में 133/3 पर पहुंच गयी. जीटी के कप्तान हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Also Read: IPL 2023 ओपनिंग सेरेमनी में ड्रोन से होगा स्पेशल शो, आसमान में दिखेगी चमचमाती ट्रॉफी, देखें वायरल फोटो
सैम कुरेन बने सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल 2023 सीजन के लिए नीलामी में सैम कुरेन प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये. पंजाब किंग्स ने उन्हें 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा. इस बीच, मुंबई इंडियंस ने कैमरन ग्रीन पर 17.50 करोड़ रुपये और सीएसके ने बेन स्टोक्स पर 16.25 करोड़ रुपये खर्च किये. इस बीच, निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में और हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा. आईपीएल 2023 में कुल 70 लीग मैच होंगे, जिसमें 18 डबल हेडर होंगे. प्रत्येक टीम सात होम और अवे मैच खेलेगी.

ये है पूरा शेड्यूल-

31 मार्च – गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – शाम 7:30 बजे – अहमदाबाद.

01 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – दोपहर 03:30 बजे – मोहाली.

01 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 7:30 बजे – लखनऊ.

02 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स – दोपहर 3:30 बजे – हैदराबाद.

02 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे – बेंगलुरु.

03 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – शाम 7:30 बजे – चेन्नई.

04 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस – शाम 7:30 बजे – दिल्ली.

05 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे – गुवाहाटी.

06 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – शाम 7:30 बजे – कोलकाता.

07 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – शाम 7:30 बजे – लखनऊ.

08 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – दोपहर 3:30 बजे – गुवाहाटी.

08 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – शाम 7:30 बजे – मुंबई.

09 अप्रैल – गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – दोपहर 3:30 बजे – अहमदाबाद.

09 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे – हैदराबाद.

10 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – शाम 7:30 बजे – बेंगलुरु.

11 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे – दिल्ली.

12 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स – शाम 7:30 बजे – चेन्नई.

13 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस – शाम 7:30 बजे – मोहाली.

14 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – शाम 7:30 बजे – कोलकाता.

15 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स – दोपहर 3:30 बजे – बेंगलुरु.

15 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे – लखनऊ.

16 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – दोपहर 3:30 बजे – मुंबई.

16 अप्रैल – गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स – शाम 7:30 बजे – अहमदाबाद.

17 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – शाम 7:30 बजे – बेंगलुरु.

18 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे – हैदराबाद.

19 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – शाम 7:30 बजे – जयपुर.

20 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – दोपहर 3:30 बजे – मोहाली.

20 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – शाम 7:30 बजे – दिल्ली.

21 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – शाम 7:30 बजे – चेन्नई.

22 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स – दोपहर 3:30 बजे – लखनऊ.

22 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे – मुंबई.

23 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स – दोपहर 3:30 बजे – बेंगलुरु.

23 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – शाम 7:30 बजे – कोलकाता.

24 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 7:30 बजे – हैदराबाद.

25 अप्रैल – गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे – अहमदाबाद.

26 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – शाम 7:30 बजे – बेंगलुरु.

27 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – शाम 7:30 बजे – जयपुर.

28 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – शाम 7:30 बजे – मोहाली.

29 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस – दोपहर 3:30 बजे – कोलकाता.

29 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – शाम 7:30 बजे – दिल्ली.

30 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स – दोपहर 3:30 बजे – चेन्नई.

30 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स – शाम 7:30 बजे – मुंबई.

01 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – शाम 7:30 बजे – लखनऊ.

02 मई – गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 7:30 बजे – अहमदाबाद.

03 मई – पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे – मोहाली.

04 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – दोपहर 3:30 बजे – लखनऊ.

04 मई – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – शाम 7:30 बजे – हैदराबाद

05 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस – शाम 7:30 बजे – जयपुर.

06 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस – दोपहर 3:30 बजे – चेन्नई.

06 मई – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – शाम 7:30 बजे – दिल्ली.

07 मई – गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – शाम 7:30 बजे – अहमदाबाद.

07 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद -शाम 7:30 बजे – जयपुर.

08 मई – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे – कोलकाता.

09 मई – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – शाम 7:30 बजे – मुंबई.

10 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 7:30 बजे – चेन्नई.

11 मई – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स – शाम 7:30 बजे – कोलकाता.

12 मई – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स – शाम 7:30 बजे – मुंबई.

13 मई – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – दोपहर 3:30 बजे – हैदराबाद

13 मई – दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे – दिल्ली.

14 मई – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – दोपहर 3:30 बजे – जयपुर.

14 मई – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – शाम 7:30 बजे – चेन्नई.

15 मई – गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – शाम 7:30 बजे – अहमदाबाद.

16 मई – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे – लखनऊ.

17 मई – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – शाम 7:30 बजे – धर्मशाला.

18 मई – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – शाम 7:30 बजे – हैदराबाद.

19 मई – पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स – शाम 7:30 बजे – धर्मशाला.

20 मई – दिल्ली कैपिटल बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – दोपहर 3:30 बजे – दिल्ली.

20 मई – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – शाम 7:30 बजे – कोलकाता.

21 मई – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – दोपहर 3:30 बजे – मुंबई.

21 मई – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस – शाम 7:30 बजे – बेंगलुरु.

प्लेऑफ और फाइनल के कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जायेगी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola