ePaper

IPL 2022: चेन्नई-आरसीबी लाइव मैच के दौरान लड़की ने किया प्रेमी को प्रपोज, वीडियो वायरल

Updated at : 05 May 2022 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: चेन्नई-आरसीबी लाइव मैच के दौरान लड़की ने किया प्रेमी को प्रपोज, वीडियो वायरल

मैच के दौरान प्रेमिका ने अपने प्रेमी को प्रपोज किया. लड़का आरसीबी का फैन था और उसने टीम जर्सी भी पहन रखी थी. लड़की घुटने पर बैठ गयी और अपने प्रेमी को प्रपोज किया. लड़का ने भी फौरन हां कर दिया और फिर प्रेमिका को रिंग भी पहनाया.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें आरसीबी ने चेन्नई को 13 रन से हराया. हार के बाद चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. लाइव मैच के दौरान एक मजेदार वाकया हुआ, जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक खुश हो गये.

लाइव मैच के दौरान प्रेमिका ने किया प्रेमी को प्रपोज

जब चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जा रहा था, उस समय स्टैंड पर एक कपल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा. दरअसल आरसीबी के फैन्स को सबसे सामने उसकी गर्लफ्रेंड ने प्रपोज किया. अब उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: IPL 2022 Points Table: दो नयी टीम गुजरात और लखनऊ का नंबर एक और दो पर कब्जा, मुंबई और चेन्नई सबसे फिसड्डी

घुटनों के बल बैठकर प्रेमिका ने किया प्रेमी को प्रपोज

मैच के दौरान प्रेमिका ने अपने प्रेमी को प्रपोज किया. लड़का आरसीबी का फैन था और उसने टीम जर्सी भी पहन रखी थी. लड़की घुटने पर बैठ गयी और अपने प्रेमी को प्रपोज किया. लड़का ने भी फौरन हां कर दिया और फिर प्रेमिका को रिंग भी पहनाया. इस नजारे को देखकर स्टैंड्स पर मौजूद सभी दर्शकों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया. यहां तक की कमेंटेटर भी जोड़े को देखकर काफी खुश हुए. रिंग पहनाने के बाद लड़के ने अपनी प्रेमिका को गले लगा लिया.

Also Read: IPL 2022: रांची के सुशांत मिश्रा सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल, इस खिलाड़ी की जगह मिली इंट्री

आरसीबी ने चेन्नई को 13 रन से हराया

बुधवार को खेले गये मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 8 विकेट खोकर 20 ओवर में 173 रन बनाया. लेकिन जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 160 रन ही बना पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola