ePaper

IPL 2022: चैंपियन टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ से बाहर

Updated at : 19 May 2022 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: चैंपियन टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ से बाहर

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस, चार बार की चैंपियन सीएसके और दो बार की चैंपियन केकेआर प्लेऑफ से बाहर हो गयी हैं. गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी नयी टीमें प्लेऑफ में पहुंच गयी हैं. दो और स्थानों के लिए तीन टीमों में जंग होगी.

विज्ञापन

आईपीएल की चैंपियन टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2022 का सफर समाप्त हो गया है. गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें अपने डेब्यू सीजन में ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली दो टीमें बन गयी हैं. प्लेऑफ की दो और जगहों के लिए राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच टक्कर होगी.

मुंबई इंडियंस ने पांच बार जीता है खिताब

रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है. रोहित शर्मा की अगुवाई में एमआई ने 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहली बार खिताब जीता था. इसके बाद 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स, 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, 2017 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2022 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल की खिताब पर कब्जा किया था.

Also Read: IPL 2022: सीएसके मैच हारा, लेकिन एमएस धोनी ने जीता दिल, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को दिया यह खास गिफ्ट
चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार जीता है खिताब

2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी. उसके बाद से चेन्नई सुपर किंग्स के कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है. एम एस धोनी की अगुवाई में सीएसके ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है. सीएसके ने पहला खिताब 2010 में मुंबई इंडियंस को हराकर जीता था. उसके बाद अगले साल 2011 में लगातार दूसरा खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर जीता. 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद और 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर सीएसके ने खिताब पर कब्जा किया.

दो बार की चैंपियन रही है कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी दो बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. केकेआर ने पहली बार 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब पर कब्जा किया था. उसके बाद 2014 में केकेआर ने किंग्स इलेवन पंजाब को फाइनल मुकाबले में हराया था. पहला आईपीएल खिताब 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था. 2008 में डेक्कन चार्जस चैंपियन बना था. सनराइजर्स हैदराबाद के नाम भी एक खिताब है, जो उसने 2016 में जीता था.

Also Read: IPL 2022: मोटी रकम मिलने के बाद ईशान किशन की उड़ गयी थी नींद, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संभाला
मुंबई इंडियंस और सीएसके का सबसे खराब प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2022 में काफी खराब प्रदर्शन रहा है. एमआई ने अपने 13 लीग मुकाबलों में केवल तीन में जीत दर्ज की है और 6 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में 10वें नंबर पर है. सीएसके ने 13 में से केवल चार मुकाबले जीते और आठ अंकों के साथ टेबल में नौवें नंबर पर है. केकेआर की बात करें तो वह 14 में से केवल छह मुकाबले में ही जीत दर्ज कर पायी और इस समय तालिका में छठे नंबर पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola