IPL 2020 schedule : यूएई में खेला जाएगा आईपीएल 13, जानिए किस तारीख और किस समय किन टीमों के बीच होगा मुकाबला, देखें पूरा मैच शेड्यूल
IPL 2020 schedule, IPL 2020 schedule Live update, IPL 2020 New Schedule, Time Table, Teams, Match Dates, Start Date, Latest News: कोरोना संकट काल के इस दौर में बीते कई दिनों से जारी एक सस्पेंस आज खत्म हो गया है. यूएई में आयोजित आईपीएल के 13वें संस्करण के शेड्यूल का आज ऐलान हो गया है. बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी कर दिया है. पहला मैच 19 सितंबर को महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा. कोरोना महामारी के कारण इस बार टूर्नामेंट यूएई में होगा. 19 सितंबर से 10 नवंबर तक कुल 60 मैच खेले जाएंगे.
मैच का समय इस प्रकार होगा
आईपीएल 13 को लेकर बीसीसीआई ने रविवार को शेड्यूल जारी कर दिया. शेड्यूल के अनुसार अधिकांश मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे. हालांकि मैच नंबर 29, 30, 36, 37, 43 और 44 दोपहर 3:30 से खेला जाएगा.
सबसे ज्यादा 23 मैच दुबई में खेले जायेंगे
आईपीएल के 13वें सीजन में दुबई कुल 24 मैचों की मेजबानी करेगा. अबुधाबी में 20 और शारजाह में 12 मैच खेले जायेंगे. आईपीएल 2020 के प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा बाद में की जायेगी. फाइनल 10 नवंबर को होगा.
फ्रेंचाइजियों की मांग के बाद बीसीबी ने मुस्तफिजुर को एनओसी नहीं दी
आईपीएल की फ्रेंचाइजियों की मांग के बाद भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने राष्ट्रीय टीम के अगले महीने प्रस्तावित श्रीलंका दौरे को देखते हुए तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से मना कर दिया. ‘क्रिकबज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक आगामी आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के लिए संपर्क किया था.
दोनों टीमें के एक-एक तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है. मुंबई ने लसिथ मलिंगा की जगह जेम्स पैटिनसन को टीम में शामिल कया है तो वहीं केकेआर ने अभी हैरी गुरने की जगह लेने वाले खिलाड़ी पर फैसला नहीं किया है. बीसीबी ने एनओसी से इसलिये इन्कार कर दिया क्योंकि बांग्लादेश 24 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा करने के लिए तैयार है.
आईपीएळ में वापस आएंगे सुरेश रैना
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना के आईपीएल 2020 में खेलने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. पूर्व क्रिकेटर दीपदास गुप्ता ने कहा है कि रैना आईपीएल के लिए सीएसके के साथ दोबारा जुड़ेंगे. ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में दीपदास गुप्ता ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि रैना आईपीएल खेलने के लिए दोबारा वापस आएंगे. कोरेंटिनकी वजह से भले ही कुछ मैच वो ना खेल पाएं लेकिन मुझे लगता है कि वो वापसी जरुर करेंगे. बता दें कि अभी तक सीएशके ने सुरेश रैना के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.
20 हजार कोरोना टेस्ट
बीसीसीआई की ओर से पूरे टूर्नामेंट में 20 हजार कोविड टेस्ट कराने का लक्ष्य रखा गया है. इन टेस्टों पर 10 करोड़ रुपये का खर्च आने की उम्मीद है. वहीं बोर्ड को अब टीमों के बिना कोरेंटिन का समय बिताए अबुधाबी, शारजाह और दुबई में प्रवेश की अनुमति मिल गई है. अब टीमें इन तीनों शहरों में बिना किसी रोकटोक के आना जाना कर सकेंगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए