Live Updates

IPL 2020, CSK vs RCB : गायकवाड़ की विस्फोटक पारी, चेन्नई ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

Sharjah: Chennai Super Kings player Faf du Plessis plays a shot during IPL 2020 cricket match against Kings XI Punjab, at Sharjah Cricket Stadium in Sharjah, United Arab Emirates, Sunday, Oct. 4, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI04-10-2020_000227B)

ipl 2020, csk playing 11, ipl, csk vs rcb, csk vs rcb playing 11, rcb vs csk dream 11 team prediction, ipl live score, ipl live, ipl today match 2020 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 44वें मैच में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हरा दिया. चेन्नई की जीत में रुतुराज गायकवाड़ ने बड़ी भूमिका निभायी.

विज्ञापन

आरसीबी की ओर से केवल चहल और मॉरिस ने विकेट लिये

आरसीबी की गेंदबाजी चेन्नई के खिलाफ बड़ा प्रभाव नहीं डाल पायी. शुरुआत से ही चेन्नई के बल्लेबाजों ने आरसीबी के गेंदबाजों को आसानी से खेला और रन भी बनाये. आरसीबी की ओर से चहल और मॉरिस ने ही एक-एक विकेट लिये.

आरसीबी को हराकर चेन्नई प्वाइंट टेबल में 7वें स्थान पर पहुंचा

आरसीबी को हराकर चेन्नई की टीम प्वाइंट टेबल में एक स्थान ऊपर पहुंच गयी है. 11 मैचों में 4 जीत के बाद चेन्नई के 8 अंक हो गये हैं. लगातार 3 मैच हारने के बाद चेन्नई की टीम को पहली जीत मिली है. इस जीत से चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को थोड़ा बल मिला है. हालांकि अभी चेन्नई की बहुत संघर्ष करना बाकी है.

चेन्नई ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 44वें मैच में रविवार को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से हरा दिया. चेन्नई की जीत में रुतुराज गायकवाड़ ने बड़ी भूमिका निभायी. गायकवाड़ 51 गेंदों में 3 छक्के और 4 चौके की मदद से नाबाद 65 रन बनाये. उनके साथ कप्तान धौनी 21 गेंदों में 3 चौके की मदद से 19 रन बनाकर नाबाद रहे. चेन्नई ने आरसीबी के लक्ष्य को 18 ओवर और 4 गेंदों में दो विकेट खोकर 150 रन बनाकर पूरा कर लिया. आरसीबी ने पहले खेलते हुए 145 रन बनाये थे. गायकवाड़ ने छक्का लगाकर चेन्नई की जीत दिलाया. चेन्नई की ओर से डुप्लेसिस ने 13 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से तूफानी 25 रन बनाये. रायडू ने भी शानदार प्रदर्शन दिखाया और 27 गेंदों में 3 चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाये.

चेन्नई को दूसरा झटका, रायडू चहल के शिकार

चेन्नई सुपर किंग्स को 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर रायडू के रूप में दूसरा झटका लगा. विराट ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए चहल को आक्रमण पर लगाया और अपने पहले ही ओवर में आरसीबी को दूसरी सफलता दिलाया. रायडू ने 27 गेंदों में 3 चौके और दो छक्के की मदद से 39 रन बनाये.

चेन्नई को पहला झटका, डुप्लेसिस 25 रन पर आउट

चेन्नई सुपर किंग्स को 5वें ओवर में पहला झटका लगा. डुप्लेसिस को मॉरिस ने अपनी पहली गेंद पर सिराज के हाथों कैच कराया. डुप्लेसिस 2 चौके और दो छक्के की मदद से 13 गेंदों में 25 रन बनाये.

चेन्नई की विस्फोटक शुरुआत, डुप्लेसिस और रुतुराज की जोड़ी मैदान पर

आरसीबी के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की अच्छी शुरुआत हुई है. 4 ओवर में बिना कोई नुकसान के टीम ने 40 रन बना लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola