शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, राजस्थान ने गुजरात को दिया 215 रन का टारगेट

Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी शॉट लगाते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए. गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचने के लिए 215 रन बनाने होंगे.

विज्ञापन

GT vs RR: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. मुल्लांपुर में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए. गुजरात को फाइनल में पहुंचने के लिए 215 रन बनाने होंगे.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल 1 रन और ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर आउट हो गए. 9 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिया. उसके बाद वैभव सूर्यवंशी को रवींद्र जडेजा का साथ मिला.

वैभव और जडेजा की अर्धशतकीय पारी

तीसरे विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी की. चोट के कारण जडेजा को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. उसके बाद रियान पराग 11 रन बनाकर आउट हो गए. 101 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा. दसुन शनाका 11, जोफ्रा आर्चर 7 रन बनाकर आउट हुए.

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 96 रन की पारी

इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया. उसके बाद वैभव ने तेजी से रन बनाना शुरू किया. वैभव 47 गेंद पर 96 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान 8 चौके और 7 छक्के लगाए. वैभव लगातार दूसरी बार अपने शतक से चूक गए. वहीं अंत में डेनोवन फरेरा ने 11 गेंद में नाबाद 38 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन की पारी खेली. राजस्थान ने 214 रन बनाए. गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने 2, जेसन होल्डर ने 2 विकेट चटकाए.

क्वालीफायर-2 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और अरशद ख़ान.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डेनोवन फेरेरा, दसुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रृजेश शर्मा.

इम्पैक्ट सब: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे.

टॉस जीतने के बाद रियान पराग ने क्या कहा?

टॉस जीतन ने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. बाद में यह पिच बैटिंग के लिए धीमी हो जाएगी और हम उसका फायदा उठाना चाहते हैं. तीन मैच हमारे पिछले मस्ट विन वाले रहे हैं. मैसेज एकदम साफ है कि 40 ओवरों तक अच्छी क्रिकेट खेलनी है. इसके बाद बेस्ट टीम जीत हासिल करेगी. रिकवरी और इंजरी को लेकर सपोर्ट स्टाफ ने काफी शानदार काम किया है.

यह भी पढ़ें: क्वालीफायर-2 में बारिश बनी विलेन, तो कौन खेलेगा IPL 2026 का फाइनल? जानिए पूरा नियम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola