GT vs LSG, IPL 2022: गुजरात ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को 5 विकेट से हराया, चमके तेवतिया
GT vs LSG, IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराया. लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया.
गुजरात ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया
गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है. गुजरात ने लखनऊ के लक्ष्य 159 रन को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाकर हासिल कर लिया. गुजरात की जीत में राहुल तेवतिया की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 24 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 40 रन बनाये. जबकि आखिरी ओवर में अभिनव मनोहर ने 7 गेंदों में 3 चौकों की मदद से नाबाद 15 रन बनाये. गुजरात की ओर से वेड ने 30, हार्दिक पांड्या ने 33 और मिलर ने 30 रन बनाये. जबकि लखनऊ की ओर से चमीरा ने दो विकेट चटकाये. दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या और अवेश खान ने एक-एक विकेट चटकाये.
गुजरात को पांचवां झटका, डेविड मिलर 30 रन पर आउट
गुजरात को 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. डेविड मिलर को अवेश खान ने 30 के स्कोर पर आउट किया. केएल राहुल ने मिलर का शानदार कैच लपका. मिलर ने 21 गेंदों में 1 चौके और दो छक्के जमाये.
गुजरात को चौथा झटका, वेड को हुड्डा ने किया आउट
गुजरात को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौथा झटका लगा. मैथ्यू वेड को दीपक हुड्डा ने आउट किया. वेड ने 29 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाया.
गुजरात को तीसरा झटका, क्रुणाल ने किया हार्दिक को आउट
गुजरात टाइटंस को 11वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका लगा. क्रुणाल पांड्या ने अपने छोटे भाई और गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया. हार्दिक पांड्या 28 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए.
चमीरा की घातक गेंदबाजी, गुजरात को दिया दूसरा झटका
दुशमंथा चमीरा ने घातक गेंदबाजी करते हुए गुजरात को दूसरा झटका दिया है. अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर में चमीरा ने अपनी पहली ही गेंद पर विजय शंकर को आउट किया. शंकर 6 गेंदों में केवल 4 रन ही बना पाये. लखनऊ को भी तीसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने दूसरा झटका दिया था.
बदोनी-हुड्डा का अर्धशतक, लखनऊ ने गुजरात को दिया 159 रन का लक्ष्य
युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी और दीपक हुड्डा की अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाया. बदोनी ने 54 और हुड्डा ने 55 रन बनाये. जबकि क्रुणाल पांड्या ने 13 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद लौटे. गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाये. जबकि वरुण आरोन ने 4 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट चटकाये. राशिद खान ने एक विकेट लिये.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए