CSK में मिला खास अपनापन, डेवाल्ड ब्रेविस ने दिल खोलकर की तारीफ; ODI वर्ल्ड कप को लेकर भी कही बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन

डेवाल्ड ब्रेविस (फोटो-सोशल मीडिया)

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने चेन्नई सुपर किंग्स और उसके फैंस से मिले प्यार को अपने करियर का सबसे खास अनुभव बताया है. वहीं 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर भी उन्होंने उत्साह जताते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम पर भरोसा दिखाया.

विज्ञापन

CSK: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सीजन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है. हालांकि, अभी भी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का मौका है. अब चेन्नई को अपने मुकाबले में जीत दर्ज करके दूसरे टीम पर निर्भर रहना होगा. वहीं इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने फ्रेंचाइजी और चेन्नई के फैंस को लेकर एक दिल छूने वाली बात कही.

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के युवा क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने कि CSK से जुड़ने के बाद उन्हें जिस तरह का प्यार और समर्थन मिला, वह उनके लिए बेहद खास है. डेवाल्ड ब्रेविस ने एक वीडियो के दौरान ये बात कही.

फ्रेंचाइजी और फैंस से मिला प्यार

वीडियो में ब्रेविस ने कहा, ‘जब से मैं चेन्नई से जुड़ा हूं, फ्रेंचाइजी और खासकर फैंस से मुझे जो प्यार मिला है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरते समय जो एहसास होता है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. यह अनुभव हमेशा मेरे साथ रहेगा’.

CSK के साथ जुड़ना सबसे अच्छा फैसला

उन्होंने आगे कहा कि चेन्नई टीम में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर शामिल होना उनके करियर का सबसे बेहतरीन फैसला साबित हुआ. उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ना मेरे लिए अब तक का सबसे अच्छा फैसला रहा है. यहां अपने खेल और खुद के बारे में बहुत कुछ सीखा है. चेन्नई शहर भी शानदार है और मुझे यहां रहना बेहद पसंद है.

2027 वर्ल्ड कप को लेकर भी उत्साहित हैं ब्रेविस

ब्रेविस ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भी अपनी उत्सुकता जाहिर की. यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होना है और ब्रेविस का मानना है कि पूरा देश इसे लेकर बेहद उत्साहित है. ब्रेविस ने दक्षिण अफ्रीकी टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि टीम को एकजुट रहकर खुद पर विश्वास बनाए रखना होगा.

उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि 2027 वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में होने वाला. सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, पूरा देश इसके लिए उत्साहित है. वहां खेल के प्रति लोगों का प्यार बेहद बड़ा है और मैं अभी से स्टेडियम में उमड़ने वाली भीड़ की कल्पना कर सकता हूं.

सीनियर खिलाड़ियों से सीख रहे हैं ब्रेविस

ब्रेविस ने टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों एडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये सभी खिलाड़ी उन्हें खुलकर खेलने और खुद पर भरोसा रखने के लिए प्रेरित करते हैं. ब्रेविस ने कहा कि एडन, क्विंटन और डेविड हमेशा चाहते हैं कि मैं अपने स्वाभाविक खेल के साथ मैदान पर उतरूं. उनके साथ बातचीत से हर बार कुछ नया सीखने को मिलता है, क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीका के लिए खेला है और कई बड़े मौकों का अनुभव हासिल किया है.

यह भी पढ़ें: हार के बाद बौखलाए ऋषभ पंत, लाइव इंटरव्यू में दे दी गाली; VIDEO वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola