Live Updates

DC vs MI, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

IPL 2023, Delhi Capitals vs Mumbai Indians, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है. आखिरी ओवर के आखिरी बॉल पर जीत हार का फैसला हुआ. मुंबई को आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रनों की दरकार थी और मुंबई ने दो रन बना लिये. मुंबई इंडियंस की आईपीएल के इस सीजन में यह पहली जीत है, जबकि अपने तीसरे मुकाबले में दिल्ली को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. रोहित शर्मा ने अपना फॉर्म वापस पा लिया है और मंगलवार को 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में जीता मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने एक रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. रोहित शर्मा ने 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाये. जवाब में मुंबई ने आखिरी गेंद पर 173 रन बनाकर जीत दर्ज की. दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल का अर्धशतक बेकार चला गया. मुंबई की ओर से रोहित शर्मा के अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली. कुल मिलाकर मुंबई ने इस सीजन में जीत का स्वाद चख लिया है.

रोहित शर्मा आउट, मुंबई को चौथा झटका

मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा 65 रन बनाकर आउट हो गये हैं. हालांकि मैच मुंबई के पाले में है. मुंबई इस मैच को आसानी से जीतती नजर आ रही है. दिल्ली को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ सकता है.

रोहित शर्मा का शानदार अर्धशतक

मुंबई इंडियंस ने 11 ओवरों के बाद 100 रन पूरे कर लिए हैं. रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. 25 पारियों के बाद उन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़ा है.

मुंबई को पहला झटका, ईशान किशन 31 पर आउट

मुंबई इंडियंस को 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा. ईशान किशन 31 रन बनाकर आउट हो गये. किशन ने 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके जमाये.

पांच ओवर में मुंबई का स्कोर बिना कोई नुकसान के 59 रन

दिल्ली के स्कोर का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी रही. पांचवें ओवर में रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अपनी टीम के लिए कुल 10 रन जोड़े. जिसमें दो चौके शामिल हैं. पांचवें ओवर में टीम का स्कोर बिना कोई नुकसान के 59 रन है.

तीसरे ओवर में रोहित शर्मा की विस्फोट बल्लेबाजी

तीसरे ओवर में मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी की. उन्होंने दो छक्के और एक चौके की मदद से इस ओवर में कुल 10 रन अपने खाते में जोड़े, जबकि किशन ने भी एक चौके की मदद से 5 रन बनाये. तीसरे ओवर में मुंबई की टीम ने कुल 15 रन बनाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola