Live Updates

DC VS MI, IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर की अभियान की विजयी शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

DC VS MI, IPL 2022: आईपीएल 2022 के पहले डबल हेडर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है. 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही. तीन विकेट सस्ते में आउट हो गये. लेकिन सातवें विकेट के लिए ने बेहतरीन साझेदारी की और जीत दिलायी.

विज्ञापन

दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है. ऋषभ पंत की टीम ने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है. 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली के तीन विकेट जल्दी जल्दी गिर गये. इसके बाद अक्षर पटेल और ललित यादव ने टीम को 19वें ओवर में ही जीत दिला दी.

दिल्ली को छठा झटका, शार्दुल ठाकुर आउट

शार्दुल ठाकुर भी आउट हो गये हैं. दिल्ली कैपिटल्स को छठा झटका लगा है. दिल्ली का स्कोर 100 के पार जरूर पहुंच गया है, लेकिन जीत के लिए अब भी 60 से ज्यादा रनों की जरूरत है.

दिल्ली को पांचवां झटका

दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका लगा है रॉवमेन पॉवेल आउट हो गये हैं. दिल्ली का स्कोर 11 ओवर की समाप्ति पर भी 100 के पार नहीं पहुंचा है.

सेट बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आउट, दिल्ली को चौथा झटका 

दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लगा है. सेट बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आउट हो गये हैं. उन्होंने 24 गंद पर 38 रन की पारी खेली.

पंत 1 रन बनाकर आउट

दिल्ली को पांचवें ओवर में तीसरा झटका लग गया. कप्तान ऋषभ पंत 1 रन बनाकर पैवेलियन लौट गये हैं.

दिल्ली को लगा दूसरा झटका, मंदीप आउट

चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर एम अश्विन ने दिल्ली को दोहरा झटका दिया. मंदीप अपना खाता भी नहीं खोल सके और अश्विन ने उन्हें चलता कर दिया. इस तरह दिल्ली का स्कोर अब 4 ओवर में 30 रन पर 2 विकेट हो गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola