CSK vs SRH, IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार चौथी हार, सनराइजर्स हैदराबाद की 8 विकेट से शानदार जीत
Mumbai: Aiden Markram of Sunrisers Hyderabad celebrates with teammates after the wicket of Moeen Ali of Chennai Super Kings, during match 17 of the Indian Premier League 2022 cricket tournament between the Chennai Super Kings and the Sunrisers Hyderabad, at the DY Patil Stadium in Mumbai, Saturday, April 9, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_09_2022_000141A)
CSK vs SRH, IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक अपने आईपीएल 2022 सीजन में एक भी जीत दर्ज नहीं की है. हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद 8 विकेट से जीत गया.
8 विकेट से जीता सनराइजर्स हैदराबाद
चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है. अभिषेक शर्मा की 75 रन की पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. केन विलियमसन ने भी शानदार पारी खेलते हुए 40 गेंद पर 32 रन बनाए. राहुल त्रिपाठी ने 15 गेंद पर 39 रन बनाकर टीम को मजबूत किया. त्रिपाठी नाबाद रहे.
हैदराबाद को दूसरा झटका, अभिषेक शर्मा आउट
अभिषेक शर्मा 75 रन बनाकर आउट हो गये हैं. लेकिन उन्होंने अपनी टीम को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है. अभिषेक ने अपनी पारी में 50 गेंद पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए.
हैदराबाद को पहला झटका, केन विलियमसन 32 रन बनाकर आउट
हैदराबाद को पहला झटका 13वें ओवर की पहली गेंद पर लगा. कप्तान केन विलियमसन 32 रन बनाकर आउट हुए. विलियमसन को मुकेश चौधरी ने अपना शिकार बनाया. आउट होने से पहले विलियमसन ने 40 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और एक छक्का जमाया.
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज केन विलियमसंस और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने क्रीज पर उतरे हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए 154 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 155 रनों का लक्ष्य दिया है. सबसे ज्यादा 48 रन मोईन अली ने बनाए. चेन्नई के विकेट लगातार गिरते रहे और कोई भी और बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया. वॉशिंगटन सुंदर और टी नटराजन ने दो-दो विकेट लिए.
चेन्नई को सातवां झटका, जडेजा आउट
रवींद्र जडेजा आउट हो गये हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में सातवां झटका लगा है. जडेजा 15 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए