CSK vs RCB, IPL 2022: आरसीबी ने चेन्नई को 13 रन से हराया, कमाल नहीं दिखा पाये धोनी
CSK vs RCB, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 49वें मुकाबले में रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाया. जिसके जवाब में चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 160 रन बनाया.
आरसीबी ने चेन्नई को 13 रन से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2022 के 49वें मुकाबले में 13 रन से हरा दिया. आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाया, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 160 रन ही बनाया. इस हार के बाद चेन्नई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को करारा झटका लगा है. आरसीबी की जीत में लोमरोर की 42 रन की तूफानी पारी और हर्षल पटेल के तीन विकेट की बड़ी भूमिका रही. चेन्नई की ओर से कॉनवे ने सबसे अधिक 56 रन बनाया. जबकि गायकवाड़ ने 28 और मोईन अली ने 38 रनों की पारी खेली. बाकी के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया.
चेन्नई को 8वां झटका, प्रिटोरियस 13 रन बनाकर आउट
चेन्नई को 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर 8वां झटका लगा. प्रिटोरियस 13 रन बनाकर आउट हुए. हर्षल ने उन्हें अपना तीसरा शिकार बनाया.
चेन्नई को 7वां झटका, धोनी 2 रन बनाकर आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को 19वें ओवर की पहली गेंद पर 7वां झटका लगा. धोनी केवल 2 रन बनाकर आउट हुए.
चेन्नई को 6ठा झटका, मोईन अली 34 रन बनाकर आउट
चेन्नई को 18वें ओर की दूसरी गेंद पर 6ठा झटका लगाा. मोईन अली 27 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए.
चेन्नई को 5वां झटका, जडेजा 3 रन बनाकर आउट
चेन्नई 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 5वां झटका लगा. रविंद्र जडेजा 3 रन बनाकर आउट हुए. जडेजा को हर्षल पटेल ने अपना शिकार बनाया. जडेजा ने 5 गेंदों का सामना किया.
चेन्नई को चौथा झटका, कॉनवे 56 रन बनाकर आउट
चेन्नई को 15वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. कॉनवे 37 गेंदोंं में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए. कॉनवे को हसरंगा ने आउट किया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए