CSK vs MI, IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच से पहले जानें टीमों की संभावित प्लेइंग XI
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2022 11:39 AM
गुरुवार को आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा. दोनों ही टीमें अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर खड़ी हैं. मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी है. मैच से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर डालते हैं...
आईपीएल 2022 में आज गुरुरवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा. मुंबई इंडियंस का इस सीजन में बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा है. अब तक 11 मुकाबलों में एमआई ने केवल दो मुकाबले जीते हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 11 मैच खेले हैं और उनमें से चार में जीत दर्ज की है. अंक तालिका में सीएसके नौवें नंबर पर है.
आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का एक बार पहले भी सामना हो चुका है. उस मुकाबले को सीएसके ने चार विकेट से जीत लिया था. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाये थे. बाद में सीएसके अंबाती रायुडू के 40 रन और एमएस धोनी ने नाबाद 28 रनों की पारी से जीत दर्ज की थी.
Also Read: ‘मुझे वह सम्मान नहीं मिला जिसका हकदार था’, आईपीएल-15 से बाहर रहने पर क्रिस गेल का छलका दर्द
अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था. इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के 41 रन और डेवोन कॉनवे की शानदार 87 रन की पारी के दम पर 206 का स्कोर पोस्ट किया था. वहीं, जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 117 रन ही बना सकी. सीएसके ने दिल्ली को 91 रनों से हराया. यह इस सीजन में रनों से सबसे बड़ी जीत है.
मुंबई इंडियंस की बात करें तो पिछले मुकाबले में एमआई को केकेआर से हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट चटकाये लेकिन हार से टीम को नहीं बचा पाये. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 का स्कोर पोस्ट किया. जवाब में मुंबई इंडियंस की पूरी बल्लेबाजी लड़खड़ा गयी और टीम 113 रन की बना सकी दिल्ली ने मैच 52 रनों से जीत लिया.
Also Read: IPL 2022: रविंद्र जडेजा के साथ क्या हो गया, पहले गयी कप्तानी, अब आईपीएल से बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा, ड्वेन ब्रावो, सिमरजीत सिंह, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी.
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डैनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










