IPL 2020, CSK vs KKR Latest Update : केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया
Sharjah: Chennai Super Kings player Shane Watson plays a shot during IPL 2020 cricket match against Kings XI Punjab, at Sharjah Cricket Stadium in Sharjah, United Arab Emirates, Sunday, Oct. 4, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI04-10-2020_000221B)
IPL 2020, CSK vs KKR Latest Update, IPL 2020 CSK vs KKR highlights, IPL 2020 news , Indian Premier League 2020 , IPL 2020 Points Table , CSK vs KKR Match Prediction राहुल त्रिपाठी के विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग के 21 वें मुकाबले में 10 रन से हरा दिया. केकेआर के लक्ष्य 168 रन का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 157 रन ही बना पायी. चेन्नई की ओर से वॉटसन एक मात्र सफल बल्लेबाज रहे. उन्होंने खराब फॉर्म से वापसी के बाद लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया. वॉटसन ने 40 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाये. उसके बाद रायडू ने 30 रन का पारी खेली. बाकी के सभी बल्ल्लेबाजों ने खास निराश किया. चेन्नई की यह चौथी हार है. वहीं चेन्नई को हराकर केकेआर की टीम अंक तालिका में लंबी छलांग लगायी है.
राहुल त्रिपाठी ने केकेआर की ओर से खेली विस्फोटक पारी
राहुल त्रिपाठी के विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर केकेआर की टीम ने चेन्नई को जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य दिया था. अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की पूरी टीम 20 ओवर में 167 रन पर आउट हो गयी. राहुल त्रिपाठी ने 51 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 81 रन बनाये.
केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया
राहुल त्रिपाठी के विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग के 21 वें मुकाबले में 10 रन से हरा दिया. केकेआर के लक्ष्य 168 रन का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 157 रन ही बना पायी. चेन्नई की ओर से वॉटसन एक मात्र सफल बल्लेबाज रहे. उन्होंने खराब फॉर्म से वापसी के बाद लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया. वॉटसन ने 40 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाये. उसके बाद रायडू ने 30 रन का पारी खेली. बाकी के सभी बल्ल्लेबाजों ने खास निराश किया. चेन्नई की यह चौथी हार है. वहीं चेन्नई को हराकर केकेआर की टीम अंक तालिका में लंबी छलांग लगायी है.
चेन्नई को चौथा झटका, धौनी 11 रन बनाकर आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को 17वें ओवर में महेंद्र सिंह धौनी के रूप में चौथा झटका लगा है. धौनी को चक्रवर्ती ने आउट किया. धौनी ने 12 गेंदों का सामना किया और एक चौका लगाया.
वॉटसन ने जमाया लगातार दूसरा अर्धशतक
शेन वॉटसन ने वापसी करते हुए लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया है. पंजाब के खिलाफ शानदार 83 बनाने के बाद केकेआर के खिलाफ भी उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वॉटसन ने 39 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया.
चेन्नई को दूसरा झटका, रायडू 30 रन बनाकर आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लगा है. 13वें ओवर की पहली गेंद पर रायडू ने उठाकर मारने की काशिश की और बाउंड्री पर लपके गये. रायडू को नागरकोटी ने शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया. रायडू ने 27 गेंदों में 3 चौके की मदद से 30 रन बनाये. रायडू के आउट होने के बाद धौनी नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
चेन्नई को पहला झटका, डु प्लेसिस 17 रन बनाकर आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लगा है. फॉफ डु प्लेसिस 10 गेंदों में 3 चौके की मदद से 17 रन बनाकर शिवम मावी के शिकार हुए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए