IPL 2024, CSK vs GT: गुजरात ने टॉस जीता, चेन्नई को बल्लेबाजी का न्योता, देखें Playing 11

IPL 2024, CSK vs GT
IPL 2024, CSK vs GT: आईपीएल 2024 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. जिसमें गुजरात टाइटंस ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेट कीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान.
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन)
रिद्धिमान साहा (विकेट कीपर), शुबमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, उमेश यादव, मोहित शर्मा, स्पेंसर जॉनसन.
दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर
चेन्नई सुपर किंग्स : मथीशा पथिराना, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, निशांत सिंधु और मिशेल सेंटनर.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शरथ बीआर, अभिनव मनोहर, नूर अहमद और मानव सुथार.
रुतुराज गायकवाड़ भी करना चाहते थे पहले गेंदबाजी
गुजरात के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के नये कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, हम पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे. उन्होंने विकेट को सख्त बताया. गायकवाड़ ने कहा, पिच पहले गेम की तरह की है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शुरुआत खराब रही थी, लेकिन हमने अच्छी वापसी की और मुकाबला जीता.
चेन्नई और गुजरात ने जीत से की है आईपीएल अभियान की शुरुआत
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ने जीत के साथ अपने-अपने अभियान की शुरुआत की है. चेन्नई सुपर किंग्स ने जहां आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया था, वहीं गुजरात टाइटंस ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 6 रन से हराया था.
प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान टॉप पर
शुरुआती 6 मुकाबले खेले जाने के बाद प्वाइंट्स टेबल में इस समय राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर पहुंच गई है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे और गुजरात की टीम तीसरे स्थान पर है. जबकि केकेआर चौथे और पंजाब किग्स पांचवे स्थान पर मौजूद है. आरसीबी छठे स्थान पर है. आरसीबी ने दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 10वें नंबर पर पहुंच गई है. लखनऊ को पहले मुकाबले में राजस्थान की टीम ने 20 रन से हराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










