Live Updates

CSK vs DC, IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से हराया, चमके कॉनवे

Updated:
विज्ञापन

CSK vs DC, IPL 2022: आईपीएल 2022 के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाया. जिसके जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 17.4 ओवर में 117 रन पर ढेर हो गयी.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से हराया. चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 208 रन बनाया. फिर दिल्ली को 17.4 ओवर में 117 रन पर ढेर कर दिया. चेन्नई की जीत में डेवॉन कॉनवे, गायकवाड़ और गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही. कॉनवे ने 49 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 87 रन बनाया. वहीं गायकवाड़ ने 33 गेंदों में 4 चौकों और एक छक्कों की मदद से 41 रन बनाया. शिवम दुबे ने 32 और धोनी ने नाबाद 21 रन की तूफानी पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में चेन्नई की ओर से मोईन अली ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिया. जबकि मुकेश चौधरी,ब्रावो और सिमरजीत सिंह ने दो-दो विकेट लिये. एक विकेट तीक्षणा ने लिये. दिल्ली की ओर से मार्श ने सबसे अधिक 25 रन बनाये. वॉर्नर 19 रन बनाकर आउट हुए.

दिल्ली को 9वां झटका, शार्दुल ठाकुर 24 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर 9वां झटका लगा. शार्दुल ठाकुर 19 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए. ठाकुर ने ब्रावो ने महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया.

दिल्ली को 8वां झटका, कुलदीप यादव 5 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर 8वां झटका लगा. कुलदीप यादव 17 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. कुलदीप यादव को सिमरजीत सिंह ने अपना दूसरा शिकार बनाया. कुलदीप का कैच रॉबिन उथप्पा ने लपका.

दिल्ली को 7वां झटका, पॉवेल 3 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 7वां झटका लगा. मुकेश चौधरी ने पॉवेल को 3 रन पर अपना दूसरा शिकार बनाया. दिल्ली का स्कोर 11 ओवर में 7 विकेट पर 85 रन है.

दिल्ली को 6ठा झटका, अक्षर पटेल 1 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 11वें ओवर की पहली गेंद पर 6ठा झटका लगा. अक्षर पटेल 1 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर को मुकेश चौधरी ने बोल्ड किया.

मोईन अली की घातक गेंदबाजी, रिपल पटेल 6 रन बनाकर आउट

दिल्ली कैपिटल्स को मोईन अली ने 10वें ओवर की चौथी गेंद पर 5वां झटका दिया. रिपल पटेल को 6 के स्कोर पर कॉनवे के हाथों कैच कराया. आउट होने से पहले पटेल ने मोईन अली को छक्का जड़ा था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola