IPL 2022 Mega Auction: ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी, सुरेश रैना का सफर समाप्त
IPL 2022 Mega Auction: आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है. 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में हुए ऑक्शन में ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बने. मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा. जबकि सुरेश रैना पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया. ऑक्शन में कुल 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
आईपीएल मेगा ऑक्शन में कुल 204 खिलाड़ी बिके, 5 अरब 51 करोड़ 70 लाख हुए खर्च
आईपीएल 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में कुल 204 खिलाड़ी बिके. जिसमें कुल 5 अरब, 51 करोड़ और 70 लाख रुपये खर्च हुए. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना पूरा पैसा खत्म कर दिया. जबकि सब��े अधिक पैसे चेन्नई सुपर किंग्स ने बचाये. चेन्नई के पास अबभी 2.95 करोड़ रुपये शेष बचे हैं.
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन समाप्त
आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन समाप्त हो चुका है. 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में हुए ऑक्शन में ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा. जबकि सुरेश रैना पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया. चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर पर सबसे अधिक बोली लगाकर 14 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. जबकि ऑक्शन के दूसरे दिन लियाम लिविंग्स्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा. ऑक्शन के आखिरी सत्र में उमेश यादव और अफगानिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नबी को केकेआर ने खरीदा. केकेआर ने उमेश यादव को दो करोड़ और नबी को एक करोड़ रुपये में खरीदा.
सिद्धार्थ कौल को आरसीबी ने 75 लाख रुपये में खरीदा
सिद्धार्थ कौल को आरसीबी ने 75 लाख रुपये में खरीदा. कौल का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था.
मोहम्मद नबी को केकेआर ने एक और उमेश यादव को दो करोड़ रुपये में खरीदा
अफगानिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नबी को केकेआर ने एक करोड़ और तेज गेंदबाज उमेश यादव को दो करोड़ रुपये में खरीदा.
अबतक 190 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टीमों ने खरीदा, इतने रुपये लुटाये
दो दिनों तक चली नीलामी में अबतक 190 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने खरीदा. जिसमें 60 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों को खरीदने में कुल 5 अरब, 38 करोड़, 95 लाख रुपये खर्च हुए हैं.
नीलामी के आखिरी सत्र के लिए स्टेज पर लौटे ह्यू एडमीड्स
आईपीएल नीलामी के नीलामीकर्ता ह्यू एडमीड्स आखिरी फेज के लिए स्टेज पर लौटे. उनका स्वागत तालियों के साथ किया गया. मालूम हो नीलामी के पहले दिन वो अचानक गिर गए थे. जिसके बाद नीलामी रोक दी गई थी. उनकी जगह पर चारू शर्मा ने नीलामी का भार संभाला.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए