ePaper

IPL 2025 Schedule Live Streaming: कब और कहां फ्री में देखें आईपीएल शेड्यूल का लाइव

Updated at : 16 Feb 2025 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2025

IPL 2025

IPL 2025 Schedule Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल का ऐलान 16 फरवरी 2025 को शाम 5:30 बजे होने की उम्मीद है. इसके बाद पता चल जाएगा कि दुनिया के सबसे बड़ी टी20 लीग की शुरुआत कब से होगी.

विज्ञापन

IPL 2025 Schedule Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए कार्यक्रमों की घोषणा रविवार 16 फरवरी को शाम 5:30 बजे जारी होगी. 10 टीमें अपने मैच की जानकारी लेने के लिए बेताब होंगी. टूर्नामेंट के 18वें संस्करण की ट्रॉफी जीतने के लिए उनके रास्ते में कौन-कौन सी टीमें आने वाली हैं, इसपर भी नजरें होंगी. दुनिया के सबसे बड़े टी20 लीग के आधिकारिक प्रसारकों ने रविवार को घोषणा की कि शेड्यूल रविवार को शाम 5:30 बजे (IST) जारी किया जाएगा. इवेंट का उद्घाटन मैच 22 मार्च को होने की संभावना है जबकि फाइनल 25 मई को खेला जा सकता है.

चेन्नई और मुंबई का मुकाबला 23 मार्च को संभव

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में अपने आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत 23 मार्च को अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के खिलाफ कर सकती है. मुंबई भी पांच बार की चैंपियन है. सीएसके और एमआई दोनों ने अपनी कप्तानी में बदलाव किया है. हार्दिक ने पिछले सीजन में रोहित शर्मा की जगह ली है, जबकि गायकवाड़, एमएस धोनी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

बदल गई मुंबई इंडियंस की स्क्वॉड, आया नया मेहमान, चोटिल खिलाड़ी की जगह शामिल हुआ यह धाकड़ गेंदबाज

लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट की पूरी जानकारी

आईपीएल 2025 का शेड्यूल कब घोषित किया जाएगा?

आईपीएल 2025 का कार्यक्रम रविवार 16 फरवरी को घोषित किया जाएगा.

आईपीएल 2025 का शेड्यूल किस समय घोषित किया जाएगा?

आईपीएल 2025 का कार्यक्रम शाम 5:30 बजे घोषित होने की उम्मीद है.

आईपीएल 2025 शेड्यूल की घोषणा कौन से टीवी चैनल प्रसारित करेंगे?

आईपीएल 2025 के कार्यक्रम की घोषणा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्पोर्ट्स 18 पर प्रसारित की जाएगी.

आईपीएल 2025 शेड्यूल की घोषणा की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

आईपीएल 2025 के शेड्यूल की घोषणा जियो सिनेमा और हॉटस्टार पर मुफ्त में स्ट्रीमिंग की जाएगी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola