IPL 2025: बड़ा पढ़ाकू है नीलामी का तीसरा सबसे महंगा खिलाड़ी, जल्द नाम के आगे लगाने वाला है डॉक्टर
Venkatesh Iyer.
IPL 2025: केकेआर (Kolkata Knight Riders) के खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने फिर से पढ़ाई शुरू की है. एमबीए कर चुके अय्यर अब पीएचडी कर रहे हैं. जल्द ही उनके नाम के आगे डॉक्टर लगने वाला है.
IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर पर बड़ी पूंजी लगाई है. वे केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं केकेआर ने वेंकटेश को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा. चूंकि श्रेयस अय्यर को रिलीज करने के बाद कोलकाता को नया कप्तान भी चुनना है ऐसे में वेंकटेश केकेआर के नए कप्तान भी हो सकते हैं. हालांकि केकेआर इस बात पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है. इसी बीच वेंकटेश के बारे में खबर आई है कि वे जल्द ही डॉ. वेंकटेश अय्यर बनने वाले हैं.
वेंकटेश के अनुसार पढ़ाई काफी अहम होती है और यह जीवन के आखिरी समय तक साथ देती है. हाल ही में अय्यर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू दौरान कहा कि वे खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छे हैं. वे दोनों पर बराबर ध्यान देते हैं. एमबीए कर चुके अय्यर ने कहा कि जब भी कोई नया खिलाड़ी मध्य प्रदेश (उनकी घरेलू टीम) में आता हैं तो उससे भी यही पूछते हैं कि पढ़ाई कर रहे हो या नहीं. उन्होंने बताया कि अब वे पीएचडी कर रहे हैं. वेंकटेश ने कहा, ”शिक्षा मरते दम तक आपके साथ रहेगी. क्रिकेटर 60 साल की उम्र तक नहीं खेल सकते. एक शिक्षित व्यक्ति होने के नाते यह मुझे मैदान पर बेहतर निर्णय लेने में भी मदद करती है. मैं फाइनेंस में पीएचडी कर रहा हूं, आप मेरा अगला इंटरव्यू डॉ. वेंकटेश के रूप में लेंगे.

परिवार के सपोर्ट पर बोले वेंकटेश
वेंकटेश ने इंटरव्यू में अपनी परिवार के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि वे मिडिल क्साल परिवार से आते हैं. ऐसे में परिवार वालों को यह समझाने में बड़ी मुश्किल होती थी, कि वे केवल क्रिकेट खेलना चाहते हैं. माता पिता चाहते थे कि वे पढ़ाई के साथ क्रिकेट में भी अच्छा परफार्म करें. अपनी मां के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे याद है फाइनल के बाद, मेरी मां मैदान पर आई थीं और शाहरुख सर उनसे मिले और मेरी तारीफ की. शाहरुख ने कहा “वह बहुत अच्छा बच्चा है.” मैंने मेरी मां की आंखों में जो खुशी देखी, मैं उसे नहीं भूल सकता. यह बहुत सुंदर था और यह अद्भुत था.
IPL Auction 2025 के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने वेंकटेश
वेंकटेश के लिए इस बार की मेगा नीलामी में काफी फायदा हुआ. उनके लिए केकेआर और आरसीबी में होड़ मची रही. केकेआर ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा, आरसीबी ने 23.50 करोड़ रुपये की अपनी आखिरी बोली तक पीछा किया था. वेंकटेश को पिछली बार 8 करोड़ रुपये में खरीदने वाली केकेआर ने उनकी कीमत में लगभग 3 गुना बढ़ोत्तरी की है. ऋषभ और श्रेयस अय्यर के बाद वेंकटेश इस बार की मेगा नीलामी में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे.
अतुलनीय! चुस्त कीपर ने पकड़ा दुरुस्त कैच, बल्लेबाज भी हैरान, देखें वीडियो
पैसों को लेकर ऋषभ पंत ने छोड़ी दिल्ली कैपिटल्स, कोच हेमंग बदानी ने किया सनसनीखेज खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










