IPL 2022 Mega Auction: पहले दिन 74 खिलाड़ी बिके, जानें किस टीम के पास कितने खिलाड़ी, पर्स में कितना पैसा

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गये, वहीं सबसे महंगे विकेटकीपर हैं, जिन्हें नीलामी में इतनी बड़ी रकम मिली है.ईशान को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रुपये में फिर खरीदा.
बेंगलुरु : स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग के लिए शनिवार से शुरू हुई नीलामी में सबसे महंगे क्रिकेटर बने. ईशान को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये की बोली लगा कर खरीदा. ईशान को बेस प्राइस दो करोड़ रुपये से साढ़े सात गुना अधिक बोली मिली. ओवरऑल की बात करें, तो आइपीएल के इतिहास में युवराज सिंह के बाद ईशान दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गये.
पहले दिन नीलामी में 97 खिलाड़ियों पर बोली लगी और इनमें से 74 खिलाड़ी बिके. बाकी खिलाड़ियों पर टीमों ने रूचि नहीं दिवायी. आईपीएल की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी आज भी युवराज सिंह ही हैं. युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 2015 सत्र से पहले रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि, ईशान किशन सबसे महंगे भारतीय विकेटकीपर बन गये हैं.
Also Read: IPL Auction 2022 Sold Players List: ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी, दीपक ने भी रचा इतिहास, देखें पूरी लिस्ट
रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोइन अली, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे (खिलाड़ी खरीदे: 10, शेष बजट : 20.45 करोड़ रुपये)
डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, सरफराज खान, केएस भरत, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्किया, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, अश्विन हेब्बार (खिलाड़ी खरीदे: 13, शेष बजट: 16.50 करोड़ रुपये)
शुभमन गिल, जेसन रॉय, अभिनव मनोहर, हार्दिक पंड्या, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, आर साई किशोर, नूर अहमद (खिलाड़ी खरीदे: 10, शेष बजट: 18.85 करोड़ रुपये)
Also Read: IPL 2022: चेहरे पर मुस्कान और गोद में बेबी, प्रीति जिंटा ने शेयर की खास फोटो, कहा- आईपीएल नीलामी में…
वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, शेल्डन जैक्सन, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, पैट कमिंस, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती (खिलाड़ी खरीदे: नौ, शेष बजट: 12.65 करोड़ रुपये)
केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मार्क वुड, अंकित राजपूत (खिलाड़ी खरीदे: 11, शेष बजट : 6.90 करोड़ रुपये)
रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, एम अश्विन, बासिल थंपी (खिलाड़ी खरीदे: आठ, शेष बजट: 27.85 करोड़ रुपये)
शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल (खिलाड़ी खरीदे: 11, शेष बजट: 28.65 करोड़ रुपये)
देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, रेयान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, केसी करियप्पा (खिलाड़ी खरीदे: 11, शेष बजट : 12.15 करोड़ रुपये)
फाफ डु प्लेसी, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप (खिलाड़ी खरीदे: 11, शेष बजट : 9.25 करोड़ रुपये)
अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, उमरान मलिक (खिलाड़ी खरीदे : 13, शेष बजट : 20.15 करोड़ रुपये)
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




