ePaper

IPL 2021: रोहित शर्मा को चाहिए सिर्फ एक जीत, इस समीकरण से प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस

Updated at : 06 Oct 2021 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021: रोहित शर्मा को चाहिए सिर्फ एक जीत, इस समीकरण से प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस

12 अंक कोलकाता नाइट राइडर्स के भी हैं. लेकिन नेट रन रेट के मामले में कोलकाता, मुंबई से आगे है. कोलकाता को भी एक मैच खेलना बाकी है. कोलकाता का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से गुरुवार को है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी है. मुंबई इंडियंस को लीग में अभी एक और मैच खेलना है. अगर मुंबई यह मैच भी अच्छे अंतर से जीत जाती है तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जायेगी. राजस्थान से जीतने के बाद मुंबई के 12 अंक हो गये हैं.

12 अंक कोलकाता नाइट राइडर्स के भी हैं. लेकिन नेट रन रेट के मामले में कोलकाता, मुंबई से आगे है. कोलकाता को भी एक मैच खेलना बाकी है. कोलकाता का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से गुरुवार को है. अगर राजस्थान, कोलकाता को हरा देती है तो मुंबई को फायदा मिल सकता है. लेकिन इसके लिए मुंबई को अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा.

Also Read: IPL 2021: ऑरेंज कैप के लिए इन तीन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला, बल्ले से निकल चुके हैं 500 से अधिक रन

मुंबई का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से शुक्रवार को है. सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल के इस सीजन की सबसे फिस्सडी टीम है. हैदराबाद काफी पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. लीग में उसे कई टीमों ने करारी शिकस्त दी है. ऐसे में मुंबई के लिए हैदराबाद को हराना मुश्किल नहीं होगा. रोहित शर्मा किसी भी कीमत पर यह मैच जीतना चाहेंगे.

इधर पंजाब किंग्स और राजस्थान रायल्स के स्कोर 10-10 हैं. दोनों टीमें प्वाइंट टेबल में छठे और सातवें नंबर पर हैं. दोनों ही टीमों को अब एक-एक मैच खेलने हैं. लेकिन अगर मुंबई, हैदराबाद से जीत जाती है तो इन दोनों के लिए रास्ते बंद हो जायेंगे. अब हुए लीग मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट टेबल में 20 अंक के साथ टॉप पर है.

Also Read: IPL 2021 : जीत के साथ रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने की वापसी, बताया क्या था प्लान

दूसरे नंबर पर 18 अंकों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है. विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे नंबर पर है. ये तीनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. अब जंग केवल चौथे नंबर के लिए है. अब मुंबई की जीत और कोलकाता की हार ही रोहित शर्मा की टीम को प्लेऑफ में पहुंचा सकती है.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola