Live Updates

RCB vs RR IPL 2021: मैक्सवेल की तूफानी पारी, आरसीबी ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

RCB vs RR आईपीएल 2021 के 43वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया. आरसीबी ने राजस्थान के 150 रन के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 17.1 ओवर में 153 रन बनाकर हासिल कर लिया. राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन का स्कोर खड़ा किया था.

विज्ञापन

मैक्सवेल की तूफानी पारी, आरसीबी ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया

ग्लैन मैक्सवेल की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी ने राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया. आरसीबी ने राजस्थान के 150 रन के लक्ष्य को 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 153 रन बनाकर हासिल कर लिया. मैक्स्वेल ने 30 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रन बनाये. मैक्सवेल ने चौका जमाकर अपनी टीम को जीत दिलाया. मैक्सवेल के अलावा श्रीकर भारत ने 35 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाया. कोहली 25 और पडिक्कल ने 22 रनों की पारी खेली.

आरसीबी को तीसरा झटका, भारत 44 रन बनाकर आउट

आरसीबी को तीसरा झटका भारत के रूप में लगा है. श्रीकर भारत ने 35 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाये. भारत का विकेट मुस्तफिजुर रहमान ने लिया.

आरसीबी को दूसरा झटका, कोहली 25 रन बनाकर आउट

आरसीबी को दूसरा झटका विराट कोहली के रूप में लगा. कोहली 25 रन बनाकर रन आउट हुए. कोहली को रियान पराग ने रन आउट किया. कोहली ने 20 गेंदों का सामना किया, जिसमें चार चौके जमाये.

आरसीबी को पहला झटका, पडिक्कल 22 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 6ठे ओवर में पहला झटका लगा. पडिक्कल को मुस्तफिजुर रहमान ने 22 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया.

राजस्थान की ओर से सबसे अधिक रन लुईस ने बनाये

राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. लुईस ने 37 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रन बनाये. जबकि जायसवाल ने 22 गेंदों में 3 चौकों की और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाये. उसके बाद सैमसन ने 19 रन और मॉरिस ने 14 रन बनाये. बाकी के बल्लेबाज 10 के आंकड़े को भी नहीं छूआ.

हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी, आरसीबी ने राजस्थान को 149 रन पर रोका

हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन पर रोक दिया. पटेल ने 4 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट चटकाया. जबकि चहल और अहमद ने दो-दो विकेट चटकाये. जॉर्ज गार्टन और डैनियल क्रिश्चियन ने एक-एक विकेट चटकाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola