ePaper

IPL 2021: आज मुंबई की भिड़ंत कोलकाता से, कब और कहां देखें, लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग

Updated at : 23 Sep 2021 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021: आज मुंबई की भिड़ंत कोलकाता से, कब और कहां देखें, लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग

आईपीएल के 30वें मुकाबले में एमएस धौनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया था. 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुंबई इंडियंस (MI) ने गुरुवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अपने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 अभियान में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जीत की राह पर लौटने का लक्ष्य रखा है. पिछले मैच में चेन्नई से हारने के बाद टीम प्वाइंट टेबल में पिछड़ता नजर आ रहा है. चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर थे.

आईपीएल के 30वें मुकाबले में एमएस धौनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया था. 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 20 ओवर में आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी. इसमें सौरभ तिवारी ने 40 गेंदों में 50 रन की नाबाद पारी खेली. मौजूदा चैंपियन आईपीएल 2021 की अंक तालिका में आठ मैचों (चार जीत और चार हार) से आठ अंकों के साथ चौथे स्थान पर है.

Also Read: दिल्ली के इस बॉलर ने IPL 2021 की फेंकी सबसे तेज गेंद, रॉकेट की रफ्तार की गेंद देख सन्न रह गए फैंस

इस बीच, केकेआर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ नौ विकेट से जीत दर्ज की है. 93 रनों के लक्ष्य का सामना करते हुए केकेआर ने 10 ओवर में एक विकेट पर 94 रन बना लिए. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 34 गेंदों में 48 रन बनाये और वे अर्धशतक बनाने से चूक गये. उनके सलामी जोड़ीदार वेंकटेश अय्यर 27 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे.

इस जीत के बाद केकेआर आठ मैचों में छह अंक (तीन जीत और पांच हार) के साथ छठे स्थान पर है. जहां मुंबई की टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ना चाहेगी. वहीं कोलकाता प्लाइंट टेबल में ऊपर चढ़ने के लिए पूरी ताकत लगायेगा.

Also Read: IPL 2021: KKR के खिलाफ टीम में वापसी करेंगे रोहित-हार्दिक! ऐसी होगी दोनों टीमों की प्‍लेइंग-11

कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच?

MI बनाम KKR IPL 2021 का मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जायेगा.

एमआई बनाम केकेआर आईपीएल 2021 मैच कब खेला जाएगा?

एमआई बनाम केकेआर आईपीएल 2021 का मैच गुरुवार 23 सितंबर को खेला जायेगा.

एमआई बनाम केकेआर आईपीएल 2021 मैच किस समय शुरू होगा?

एमआई बनाम केकेआर आईपीएल 2021 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

कौन सा टीवी चैनल एमआई बनाम केकेआर आईपीएल 2021 मैच का प्रसारण करेंगे?

एमआई बनाम केकेआर आईपीएल 2021 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जायेगा.

एमआई बनाम केकेआर आईपीएल 2021 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

एमआई बनाम केकेआर आईपीएल 2021 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola