IPL 2021 CSK vs KKR: रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हराया
एमएस धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स ने आखिरी गेंद तक पहुंचे रोमांच के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा दिया है इसके साथ ही चेन्नई की टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बल गयी है. केकेआर ने सीएसके को 172 रन का लक्ष्य दिया था.
चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को 2 विकेट से हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने आज एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा दिया है. मैच में आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए एक रन की जरूरत थी. विजयी रन दीपक चाहर के बल्ले से निकला. रविंद्र जाडेजा ने धुआंधार 8 गेंद पर 22 रन की पारी खेल जीत की इबादत लिखी.
चेन्नई को छठा झटका, धोनी आउट
एम एस धोनी को लगातार दो झटके लगे हैं. सबसे पहले सुरेश रैना रन आउट हुए, उसके ठीक बाद महेंद्र सिंह धोनी बोल्ड हो गये. चेन्नई को जीत के लिए अब भी 15 गेंद में 30 रन की जरूरत है.
चेन्नई को चौथा झटका, मोईन अली आउट
चेंन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका लगा है. मोईन अली आउट हो गये हैं. मोईन ने 28 गेंद में 32 रन बनाए हैं.
चेन्नई को तीसरा झटका, रायुडू आउट
अंबाती रायुडू 10 रन बनाकर आउट हो गये हैं. इस प्रकार चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरा झटका लगा है.
चेन्नई को दूसरा झटका, डू प्लेसिस आउट
चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा झटका लगा है. फॉफ डू प्लेसिस आउट हो गये हैं. सलामी बल्लेबाज ने 30 गेंद में 43 रन की पारी खेली.
चेन्नई के 100 रन पूरे
11 ओवर की समाप्ति पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 100 रन पूरे कर लिए हैं. इस बीच चेन्नई को रितुराज गायकवाड के रूप में एक बड़ा झटका लगा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए