ePaper
Live Updates

IPL 2021 Auction LIVE Updates : आईपीएल ऑक्शन में जमकर बरसे धन, जानें किस खिलाड़ी को किस टीम ने कितने में खरीदा

Updated at : 18 Feb 2021 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021 Auction LIVE Updates : आईपीएल ऑक्शन में जमकर बरसे धन, जानें किस खिलाड़ी को किस टीम ने कितने में खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 Auction LIVE Updates: IPL आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी समाप्त हो चुकी है. क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये हैं. मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा. वहीं ग्लैन मैक्सवेल को आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा. नीलामी में कुल 292 खिलाड़ियों को सूचीबद्ध किया गया था. जिनमें से 164 भारतीय और 125 विदेशी शामिल थे. IPL नीलामी 2021 से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

हरभजन सिंह को केकेआर ने दो करोड़ रुपये में खरीदा

चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल गेंदबाज हरभजन सिंह को केकेआर ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीद लिया है. सैम बिलिंग्स को दिल्ली ने दो करोड़ में खरीदा. वहीं सी हरि निशांत को चेन्नई ने 20 लाख, अफगानिस्तान क्रिकेटर मुजीब उर रहमान को हैदराबाद ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा. करुण नायर को केकेआर ने 50 लाख और बेन कटिंग्स को भी केकेआर ने ही 75 लाख रुपये में खरीदा.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

केदार जाधव को हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा

केदार जाधव को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा. K Bhagat Verma को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा. जबकि सौरभ कुमार को पंजाब ने 20 लाख में खरीदा.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

कुलदीप यादव को राजस्थान ने 20 लाख में खरीदा

कुलदीप यादव को राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा. जबकि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जेम्स नीशम को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा. युधवीर चरक को मुंबई ने 20 लाख रुपये में खरीदा.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

डेनियल क्रिस्टियन को बैंगलोर ने 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा

पंजाब किंग्स ने जलस सक्सेना को 20 लाख, उत्कर्ष सिंह को 20 लाख, पंजाब ने वेस्टइंडीज के फैबियन एलन को 75 लाख में रुपये में अपनी टीम से जोड़ा. ऑस्ट्रेलिया के डेनियल क्रिस्टियन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा. वैभव अरोड़ा को केकेआर ने 20 लाख में खरीदा. फेबियन एलन को पंजाब ने 75 लाख में अपनी टीम शामिल किया. डैनियल क्रिश्चियन को आरसीबी ने 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा. डैनियल ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपया रखा था. लिआम लिविंगस्टोन को राजस्थान ने 75 लाख में खरीदा. सुयश प्रभुदेसाई और के एस भारत को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा. एम हरिशंकर रेड्डी को चेन्नई ने 20 लाख रुपये में खरीदा.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

मोइसेस हेनरिक्स को पंजाब ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा. हेनरिक्स को 57 आईपीएल मैच खेलने का अनुभव है. उन्होंने अबतक 969 रन और 38 विकेट चटकाये हैं.हालांकि हेनरिक्स 2017 के बाद एक भी आईपीएल मैच नहीं खेला है.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

टॉम कुरेन को दिल्ली ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा

इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर टॉम कुरेन को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़‍ रुपये में खरीदा. कुरेन ने 2020 में राजस्थान की ओर से आईपीएल खेला था. कुरेन ने अब तक 10 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 106 और 9 विकेट लिये हैं.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन को आरसीबी ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा

न्यूजीलैंड के गेंदबाज काइल जैमीसन को विराट कोहली की टीम आरसीबी ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा. जैमीसन को आईपीएल में खेलने का अनुभव नहीं है. लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से अबतक 6 टेस्ट, 2 वनडे और 4 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने टेस्ट में 36, वनडे में 3 और टी20 में 3 विकेट लिये हैं.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई ने 50 लाख रुपये में खरीदा

चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा. जबकि पनव नेगी, मार्टिन गुप्टिल, डेवोन कॉनवे और डैरेन ब्रावो को कोई खरीदार नहीं मिला.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

रोवमैन पॉवेल, शॉन मार्श और कोरी एंडरसन को नहीं मिला खरीदार

वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल, ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श और न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन को कोई खरीदार नहीं मिला.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

ऑक्शन में बिकने वाले खिलाड़ी

चेन्नई सुपरकिंग्स- मोईन अली (7 करोड़ रुपये), कृष्णप्पा गौतम (9.25 करोड़ रुपये)

आरसीबी – ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन

मुंबई इंडियंस-एडम मिल्ने, नाथन कुल्टर नाइल, पीयूष चावला

पंजाब किंग्स – डेविड मलान, जाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, राइली मेरिडिथ

कोलकाता नाइट राइडर्स – शाकिब अल हसन

राजस्थान रॉयल्स- शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकरिया, केसी करियप्पा

दिल्ली कैपिटल्स-स्टी स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान हुसैन मैरीवाला, एम सिद्धार्थ

सनराइजर्स हैदराबाद-जगदीश सुचित

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

चेतन सकारिया को राजस्थान रॉयल ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा

सौराष्ट्र के खिलाड़ी चेतन सकारिया को राजस्थान रॉयल्स ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा. सकारिया ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा था. सकारिया केवल

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

जगदीश सुचित को हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा

मैसूर के जगदीश सुचित को हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा. सुचित ने अब तक 15 आईपीएल खेले हैं. जिसमें उन्होंने 12 विकेट चटकाये हैं. सुचित ने अखिरी बार 2019 में दिल्ली की ओर से आईपीएल में हिस्सा लिया था.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

ऑस्ट्रेलिया के युवा गेंदबाज राइली मेरिडिथ को पंजाब ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के युवा गेंदबाज राइली मेरिडिथ को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ रुपये में खरीदा. मेरेडिथ के 24 साल के हैं और 34 टी20 में 43 विकेट चटकाये हैं.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

कृष्णप्पा गौतम को चेन्नई ने 9.25 करोड़ में खरीदा

कर्नाटक के ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके साथ ही गौतम आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. 32 साल के ऑलराउंडर भारत- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में नेट बॉलर के तौर पर जुड़े हैं. गौतम ने 62 टी20 मैचों में 41 विकेट लिए हैं जबकि दो अर्धशतकों की बदौलत 594 रन भी बनाए हैं.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

मोहम्मद अजहरुद्दीन को आरसीबी ने 20 लाख रुपये में खरीदा

मोहम्मद अजहरुद्दीन को आरसीबी ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा. अजहरुद्दीन ने सैयद मुश्ताक टी20 टूर्नामेंट में केवल 37 गेंदों में शतक बनाकर तहला मचा दिया था.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

सचिन बेबी को आरसीबी ने 20 लाख और शाहरुख खान को पंजाब ने 5.25 करोड़ में खरीदा

सचिन बेबी को आरसीबी ने उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा. जबकि शाहरुख खान को पंजाब ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

पीयूष चावला को मुंबई इंडियंस ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा

भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला को मुंबई इंडियंस ने 22.40 करोड़ रुपये में खरीदा. चावला आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बॉलरों में से एक हैं. चावला ने 164 आईपीएल मैचों में 156 विकेट लिए हैं.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

सचिन बेबी को आरसीबी ने 20 लाख रुपये में खरीदा

सचिन बेबी को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा है.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

जाय रिचर्डसन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा

जाय रिचर्डसन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा. रिचर्डसन ने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा था. जाय रिचर्डसन के लिए अधिकांश टीम ने इंटरेस्ट दिखाया था. जाय रिचर्डसन ऑस्ट्रेलिया के बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. रिचर्डसन को अगर प्लेइंग इलेवन में मौका मिला तो उनका यह आईपीएल डेब्यू होगा.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

हरभजन सिंह को नहीं मिला कोई खरीदार

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह को अब तक कोई खरीदार नहीं मिला. जबकि तेज गेंदबाज उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

नाथन कूल्टर-नाइल को मुंबई ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा. नाइल 2020 में भी मुंबई की ओर से ही खेला था.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

मुस्तफिजुर रहमान को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा. मुस्तफिजुर ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये रखा था.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

एडम मिल्ने को मुंबई ने 3.2 करोड़ में खरीदा

न्यूजीलैंड के गेंदबाज एडम मिल्ने को मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. आईपीएल में मिल्ने ने 5 मैचों में 4 विकेट लिये हैं. आखिरी बार मिल्ने ने 2017 में आईपीएल खेला था. 2017 में मिल्ने आरसीबी की ओर से खेले थे. मिल्ने ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा था.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

फिलिप्स, कैरी, परेरा और बिलिंग्स को नहीं मिला कोई खरीदार

न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स, ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी, श्रीलंका के कुसल परेरा और इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स को नहीं मिला कोई खरीदार. फिलिप्स का बेस प्राइस 50 लाख, कैरी का 1.5 करोड़, परेरा का 50 लाख और बिलिंग्स का 1 करोड़ रुपये था.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मलान को पंजाब ने 1.5 करोड़ में खरीदा

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मलान को पंजाब किंग्स ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा. हालांकि मलान पर पंजाब के अलावा किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस, राजस्थान ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा

दक्षिण अफ्रीका के बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा. इससे पहले आज ही ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा. क्रिस मॉ‍रिस ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा था. आईपीएल में सबसे महंगे खिलाड़ियों में युवराज सिंह 16 करोड़, पैट कमिंस 15.5 करोड़ और बेन स्टोक्स 14.5 करोड़ शामिल हैं.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

शिवम दुबे को 4.4 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

शिवम दुबे को 4.4 करोड़ रुपये की बोली लगाकर राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया. शिवम को बेस प्राइस 50 लाख था. शिवम दुबे इससे पहले विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ थे.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा

ऑलराउंडर मोईन अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. मोईन ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था. मोईन के लिए पंजाब और चेन्नई में बोली लगायी. दोनों के बीच इस ऑलराउंडर को खरीदने की होड़ दिखी, लेकिन आखिर में चेन्नई ने 7 करोड़ में बोली लगाकर खरीद लिया. इससे पहले मोईन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु में थे.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

केदार जाधव को कोई भी खरीदार नहीं मिला

केदार जाधव को कोई भी खरीदार नहीं मिला. जाधव ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा था. मालूम हो केदार को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया था. आईपीएल 2020 में जाधव का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. उन्होंने चेन्नई की ओर से 8 मैचों में 62 रन बनाए थे और एक भी विकेट नहीं झटका था.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

शाकिब अल हसन को केकेआर ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को केकेआर ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा. शाकिब पर पंजाब ने बोली लगायी, लेकिन केकेआर ने उन्हें आखिरी बोली लगाकर खरीद लिया. शाकिब ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

मैक्सवेल को आरसीबी ने 14.25 करोड़ में खरीदा, आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने 14.25 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. मैक्सवेल ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रखा था. आरसीबी और सीएसके में मैक्सवेल को लेकर जंग दिखी, लेकिन अंत में आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया. इससे पहले युवराज सिंह 16 करोड़, पैट कमिंस 15.5 करोड़ और बेन स्टोक्स 14.5 करोड़ में बिके थे.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

एविन लुईस और एरॉन फिंच को नहीं मिला कोई खरीदार

1 करोड़ बेस प्राइस वाले एविन लुईस और एरॉन फिंच अनसोल्ड रहे.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

1 करोड़ बेस प्राइस वाले हनुमा विहारी अनसोल्ड रहे

हनुमा विहारी को भी कोई खरीदार नहीं मिली. वो 1 करोड़ बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा. स्मिथ ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था. स्मिथ इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

जेसन रॉय को भी नहीं मिला कोई खरीदार

इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय को भी कोई खरीदार नहीं मिला. उन्होंन अपना बेस प्राइस दो करोड़ रखा है.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

करुण नायर और एलेक्स हेल्स रहे अनसोल्ड

आईपीएल की नीलामी शुरू होने के साथ ही सबसे पहले करुण नायर पर बोली लगायी गयी, उसके बाद दूसरे खिलाड़ी के रूप में एलेक्स हेल्स पर बोली लगायी गयी. लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने दोनों को खरीदने पर इंट्रेस्ट नहीं दिखाया. नायर ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा था, जबकि हेल्स ने 1.5 करोड़.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

करुण नायर पर लगायी जा रही बोली

आईपीएल की नीलामी शुरू होने के साथ ही सबसे पहले करुण नायर पर बोली लगायी गयी. नायर ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा है.

9:50 PM. 18 Feb 219:50 PM. 18 Feb

आईपीएल में शाहरुख के बेटे आर्यन का डेब्यू

आईपीएल में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन का डेब्यू हो गया है. ऑक्शन से पहले नजर आये टेबल पर. मालूम हो शाहरुख खान केकेआर के को-ऑनर हैं.

2:11 PM. 18 Feb 212:11 PM. 18 Feb

मुंबई इन खिलाड़ियों पर लगा सकती है बोली 

मुंबई की टीम इन खिलाड़ियों पर लगा सकती है दाव – जई रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, जेसन बेहरेनडॉफ, काइल जैमीसन, नाथन-कुल्टर नाइल, अर्जुन तेंदुलकर, टॉम कुरेन

2:11 PM. 18 Feb 212:11 PM. 18 Feb

पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा पैसा

पंजाब पांच विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती है. उसे ऑलराउंडर्स की जरूरत है. मिडिल ऑर्डर मजबूत बनाना चाहेंगे. ऑफ स्पिनर भी जोड़ेंगे. पंजाब किंग्स में 9 खिलाड़ियों की जगह खाली है. वहीं उसके पर्स में 53.20 करोड़ है.

2:11 PM. 18 Feb 212:11 PM. 18 Feb

KKR गेंदबाजों पर लगा सकता है बड़ा बोली 

कोलकाता नाइट राइडर्स की पिछले सत्र में टीम की गेंदबाजी कारगर नहीं रही थी. टीम में बाएं हाथ के सीमर और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर को शामिल किया जा सकता है. कोलकाता नाइट राइडर्स की खिलाड़ियों की जगह खाली है. वहीं उसके पर्स में 10 करोड़ है.

2:11 PM. 18 Feb 212:11 PM. 18 Feb

चेन्नई सुपर किंग्स को ऑफ स्पिनर की तलाश

रैना की वापसी से मजबूती मिली है. अब भी बल्लेबाजी मजबूत करनी है. हरभजन व जाधव की विदाई के बाद टीम को एक ऑफ स्पिनर की तलाश है. चेन्नई सुपर किंग्स में 6 खिलाड़ियों की जगह खाली है. वहीं उसके पर्स में 19.90 करोड़ है.

2:11 PM. 18 Feb 212:11 PM. 18 Feb

राजस्थान रॉयल्स के पर्स में सबसे ज्यादा पैसा

राजस्थान रॉयल्स मध्यक्रम की समस्या से जूझ रहा है. एक ऐसे बल्लेबाज की खोज है, जो मिडिल ऑर्डर में निरंतरता प्रदान कर सके. एक बैक-अप गेंदबाज की तलाश होगी. राजस्थान रॉयल्स में 8 खिलाड़ियों की जगह खाली है. वहीं उसके पर्स में 37.85 करोड़ है.

2:11 PM. 18 Feb 212:11 PM. 18 Feb

ऑक्शन में हर फ्रेंचाइजी के 13 मेंबर को मिलेगी इंट्री

नीलामी से पहले दो बार कोरोना टेस्ट होगा. एक फ्रेंचाइजी से 13 मेंबर ऑक्शन में मौजूद रह सकेंगे. इनमें से 8 ऑक्शन टेबल पर और 5 मेंबर्स कौ गैलरी में बैठाया जायेगा. इस बार कोरोना के कारण इस बार सैलरी बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है

2:11 PM. 18 Feb 212:11 PM. 18 Feb

राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल

राइट टू मैच कार्ड के जरिये फ्रेंचाइजी अपने पुराने खिलाड़ी को नीलामी में वापस पा सकती है. इसके लिए उन्हें नीलामी में खिलाड़ी पर लगी सर्वाधिक बोली के बराबर की कीमत चुकानी होती है

8:03 AM. 18 Feb 218:03 AM. 18 Feb

नयन दोषी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे

42 साल के स्पिनर नयन दोशी नीलामी में शामिल किये गये सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. वे भारत के पूर्व लेफ्ट-ऑर्म स्पिनर दिलीप दोषी के बेटे हैं. नयन फिलहाल इंग्लैंड में रहते हैं.

8:03 AM. 18 Feb 218:03 AM. 18 Feb

IPL नीलामी में ये है सबसे युवा खिलाड़ी 

अफगानिस्तान के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर नूर अहमद इस ऑक्शन लिस्ट में सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है. उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की घरेलू लीग बिग बैश में मेलबर्न रेनगेड्स की ओर से खेला था. उन्होंने 6 मैच में 2 विकेट लिये. ऑक्शन पूल में 16 साल के नगालैंड के लेग-स्पिनर ख्रेवित्सो केंसे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था. बेस प्राइस भी 20 लाख रुपये है.

8:03 AM. 18 Feb 218:03 AM. 18 Feb

बोली में सबसे अधिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी

देश – क्रिकेटर

  • ऑस्ट्रेलिया 35

  • न्यूजीलैंड 20

  • वेस्टइंडीज 19

  • इंग्लैंड 17

  • द अफ्रीका 14

  • श्रीलंका 09

  • अफगानिस्तान 07

  • नेपाल 01

  • यूएई 01

  • यूएसए 01

8:03 AM. 18 Feb 218:03 AM. 18 Feb

सबसे अधिक दो करोड़ के बेस प्राइस के ये हैं खिलाड़ी

  • हरभजन सिंह (भारत)

  • केदार जाधव (भारत)

  • ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)

  • स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

  • शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

  • मोईन अली (इंग्लैंड)

  • सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड)

  • लियाम प्लंकेट (इंग्लैंड)

  • जेसन रॉय (इंग्लैंड)

  • मार्क वुड (इंग्लैंड)

8:03 AM. 18 Feb 218:03 AM. 18 Feb

चौका सकते हैं अर्जुन तेंदुलकर

केरल के अजहरूद्दीन (जूनियर), तमिलनाडु के शाहरूख खान, ऑलराउंडर आर सोनू यादव, बड़ौदा के विष्णु सोलंकी और बंगाल के आकाश दीप कुछ अच्छी राशि में बिक सकते हैं. सचिन के बेटे अर्जुन तेंडुलकर पर भी फ्रेंचाइजी दांव लगा सकते हैं.

8:03 AM. 18 Feb 218:03 AM. 18 Feb

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मोईन अली पर गुरुवार को यहां होनेवाली इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान बड़ी बोली लगने की उम्मीद है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola