INDW vs AUSW ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 283 रनों का लक्ष्य, जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाए 82 रन

Updated:
विज्ञापन
INDW vs AUSW ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 283 रनों का लक्ष्य, जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाए 82 रन

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 282 रन बनाए. यह वनडे में भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 50 ओवर में 283 रन बनाने होंगे.

विज्ञापन
undefined

भारतीय महिला टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स की 82 रन की शानदार पारी और पूजा वस्त्राकर के तेज तर्रार नाबाद 62 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की महिला वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 283 रनों का लक्ष्य दिया.

undefined

भारत ने आठ विकेट पर 282 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिलाफ भारत का यह सर्वोच्च वनडे स्कोर है. भारत का वनडे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर चार विकेट पर 281 रन था जो उसने 2017 में डर्बी में बनाया था.

undefined

भारत की शीर्ष क्रम की कोई भी बल्लेबाज अपनी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सकीं लेकिन जेमिमा ने गर्मी और उमस से जूझते हुए 2023 में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और इस साल चार वनडे में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका पहला पचासा भी है.

undefined

दायें हाथ की इस बल्लेबाज ने 77 गेंद में सात चौकों की मदद से वनडे में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बनाया. जेमिमा ने वानखेड़े स्टेडियम में कई साझेदारी बनायी और पूजा के साथ आठवें विकेट के लिए 68 रन की भागीदारी अहम रही जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने तेजी से रन जुटाए.

undefined

पूजा ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाये और अपना चौथा अर्धशतक जड़ा. इस दायें हाथ की बल्लेबाज ने महज 46 गेंद में सात चौके और दो छक्के से नाबाद 62 रन बनाए. भारत ने इस तरह अंतिम छह ओवरों में 56 रन जुटाये। एशले गार्डनर (63 रन देकर दो विकेट) ने इस दौरान जेमिमा को आउट किया जिसके बाद पूजा ने तेजी से रन बटोरने की जिम्मेदारी उठायी.

undefined

लेकिन इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसने तीसरे ही ओवर में शेफाली वर्मा (01) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया जब डार्सी ब्राउन (33 रन देकर एक विकेट) ने उन्हें बोल्ड किया.

undefined

ऋचा घोष तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी, उन्होंने अच्छी शुरुआत करते हुए चार चौके जड़कर 20 गेंद में 21 रन बनाए लेकिन अनाबेल सदरलैंड (43 रन देकर एक विकेट) की गेंद को सही तरह से टाइम नहीं कर सकीं और मिड ऑफ पर तहलिया मैकग्रा को कैच देकर पवेलियन लौट गयीं.

undefined

भारत को कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में एक और बड़ा झटका लगा जो 17 गेंद खेलकर नौ रन ही बना पायी थीं और गार्डनर की गेंद पर आउट हुईं. एक छोर पर लगातार विकेट गिर रहे थे और यास्तिका भाटिया (49 रन) दूसरे छोर पर बाउंड्री लगाकर अपने अर्धशतक के करीब पहुंची लेकिन एक रन से चूक गयीं.

undefined

लेग स्पिनर जार्जिया वारेहैम (55 रन देकर दो विकेट) की फुल टॉस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में वह डीप स्क्वायर में मेगान शट को कैच देकर आउट हो गयीं. यास्तिका ने 64 गेंद में सात चौकों से 49 रन बनाए.

undefined

दीप्ति शर्मा (21 रन) और अमनजोत कौर (20 रन) ने शुरूआत की लेकिन दोनों एक तरह आउट हो गयीं. रोड्रिग्स ने दीप्ति के साथ पांचवें विकेट के लिए 39 रन जोड़े और अमनजोत के साथ छठे विकेट के लिए 45 रन की भागीदारी की. मेगान शट ने आल राउंडर स्नेह राणा (01) को 38वें ओवर में आउट किया जिसके बाद जेमिमा और पूजा ने पारी संभाली.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola