ePaper
Live Updates

Ind Vs WI: कुलदीप-जडेजा की फिरकी में फंसे विंडीज, भारत ने 5 विकेट से जीता मैच

Updated at : 27 Jul 2023 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Ind Vs WI: कुलदीप-जडेजा की फिरकी में फंसे विंडीज, भारत ने 5 विकेट से जीता मैच

India vs West Indies Highlights: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने पहला वनडे पांच विकेट से जीत लिया है. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 114 रन के कुल के स्कोर पर समेट दिया है. बाद में शुभमन गिल और ईशान किशन सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आये. गिल हालांकि प्रभावित नहीं कर पाये, लेकिन किशन ने अर्धशतक जड़ा. भारतीय गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ईशान किशन (52 रन) के अर्धशतक के बल पर भारत ने यह मैच अपने नाम किया. विजयी चौका कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से निकला.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:14 PM. 27 Jul 2311:14 PM. 27 Jul

भारत ने 5 विकेट से जीता मैच, कुलदीप-जडेजा की फिरकी में फंसे विंडीज

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले को पांच विकेट से जीत लिया है. भारतीय गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन के बाद ईशान किशन (52 रन) के अर्धशतक के बल पर भारत ने यह मैच अपने नाम किया. विजयी चौका कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से निकला.

10:57 PM. 27 Jul 2310:57 PM. 27 Jul

भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन, शार्दूल ठाकुर 1 रन बनाकर आउट,

115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. शार्दूल ठाकुर 1 रन बनाकर स्लिप में कैच थमा बैठे है. बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर रोहित शर्मा उतरे है.

10:57 PM. 27 Jul 2310:57 PM. 27 Jul

भारत को लगा चौथा झटका, ईशान किशन 52 रन बनाकर आउट

भारत ने अपना चौथा विकेट खो दिया है. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 52 रन बनाकर कैच आउट हो गए. उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए शार्दूल ठाकुर क्रीज पर आए है.

10:57 PM. 27 Jul 2310:57 PM. 27 Jul

हार्दिक पंड्या 5 रन बनाकर रन आउट

भारत के लिए वेस्टइंडीज के 115 रन का लक्ष्य धीरे-धीरे पहाड़ बनता जा रहा है. भारत ने अपना तीसरा विकेट रन आउट के रूप में गंवा दिया. हार्दिक पंड्या 5 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए.

10:57 PM. 27 Jul 2310:57 PM. 27 Jul

भारत को लगा दूसरा झटका, सूर्यकुमार यादव 19 रन बनाकर आउट

115 रन का पीछे करने उतरी भारतीय टीम को दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा. सूर्यकुमार यादव 19 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए. उनके बाद बल्लेबाजी करने क्रीज पर हार्दिक पंड्या आए है.

10:57 PM. 27 Jul 2310:57 PM. 27 Jul

भारत को लगा पहला झटका, शुभमन गिल 7 रन बनाकर आउट

115 रन का पीछे करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 7 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की ओर लौटे. उन्हें जेडेन सील्स ने आउट किया. क्रीज पर बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव आए है.

9:42 PM. 27 Jul 239:42 PM. 27 Jul

भारत की बल्लेबाजी शुरू, गिल और किशन क्रीज पर

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं. रोहित शर्मा ने अपनी जगह ईशान किशन को ओपनिंग करने का मौका दिया है. भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए 115 रन बनाने होंगे.

9:42 PM. 27 Jul 239:42 PM. 27 Jul

कुलदीप ने झटके चार विकेट, वेस्टइंडीज 114 के स्कोर पर ढेर

भारत ने पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 114 के कुल स्कोर पर समेट दिया है. भारत को जीत के लिए 50 ओवर में 115 रन बनाने होंगे. भारत की ओर से सबसे ज्यादा चार विकेट कुलदीप यादव ने चटकाये. रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट अपने नाम किये. हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट चटकाये. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे अधिक 43 रन कप्तान साई होप ने बनाये.

9:42 PM. 27 Jul 239:42 PM. 27 Jul

वेस्टइंडीज को आठवां झटका

वेस्टइंडीज का आठवां झटका लगा है. कुलदीप यादव ने यानिक कैरिया को पगबाधा आउट कर दिया है. 21 ओवर में वेस्टइंडीज 107 रन बना चुका है. दूसरी छोर पर कप्तान साई होप जमे हुए हैं.

9:42 PM. 27 Jul 239:42 PM. 27 Jul

वेस्टइंडीज को सातवां झटका

डोमिनिक ड्रेक्स तीन रन बनाकर आउट हो गये हैं. कुलदीप यादव ने ड्रेक्स को पगबाधा आउट कर दिया है. वेस्टइंडीज को सातवां झटका लगा है. वेस्टइंडीज की पूरी टीम लड़खड़ा गयी है. वेस्टइंडीज ने किसी तरह 100 रन का आंकड़ा पार किया है.

9:42 PM. 27 Jul 239:42 PM. 27 Jul

वेस्टइंडीज को छठा झटका, शेफर्ड आउट

रोमारियो शेफर्ड दो रन बनाकर आउट हो गये हैं. वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा है. रवींद्र जडेजा कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. जडेजा की गेंद पर कोहली ने शेफर्ड का कैच लपका.

9:42 PM. 27 Jul 239:42 PM. 27 Jul

वेस्टइंडीज को पांचवां झटका, पॉवेल आउट

रॉवमेन पॉवेल चार रन बनाकर आउट हो गये हैं. वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट गयी है. रवींद्र जडेजा ने दूसरा विकेट झटका है. गिल ने शानदार कैच लपका. 100 रन के स्कोर के अंदर वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा है.

9:42 PM. 27 Jul 239:42 PM. 27 Jul

वेस्टइंडीज को चौथा झटका, हेटमायर आउट

रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज को चौथा झटका दिया है. उन्होंने शिमरोन हेटमायर को 11 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है. 100 रन के अंदर ही वेस्टइंडीज के चार बल्लेबाज आउट हो गये हैं.

9:42 PM. 27 Jul 239:42 PM. 27 Jul

10 ओवर में वेस्टइंडीज ने बनाये 52 रन

वेस्टइंडीज ने 10 ओवर में 52 रन बनाये हैं. इस बीच टीम को तीन महत्वपूर्ण झटके लगे हैं. हार्दिक पांड्या, मुकेश कुमार और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट चटकाये हैं.

9:42 PM. 27 Jul 239:42 PM. 27 Jul

वेस्टइंडीज को तीसरा झटका, किंग 17 रन बनाकर आउट

भारतीय गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने भी अपने नाम सफलता हासिल कर ली है. उन्होंने सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग को 17 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया. उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए हेटमायर क्रीज पर आए है.

9:42 PM. 27 Jul 239:42 PM. 27 Jul

वेस्टइंडीज को दूसरा झटका, मुकेश कुमार को मिला पहला ODI विकेट

भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मुकेश कुमार को पहली सफलता हाथ लगी है. उन्होंने एलिक अथानाज़े को 22 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. उनके बाद बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान शाई होप आए है.

7:26 PM. 27 Jul 237:26 PM. 27 Jul

हार्दिक पांड्या ने वेस्टइंडीज को दिया पहला झटका 

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया है. सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स दो रन बनाकर आउट हो गये हैं. पांड्या की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने काइल मेयर्स का शानदार कैच लपका.

7:26 PM. 27 Jul 237:26 PM. 27 Jul

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. भारत शुरुआती विकेट झटकने का प्रयास करेगा. काइल मेयर्स और ब्रैंडन किंग सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने क्रीज पर आये हैं. भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की शुरुआत की.

7:26 PM. 27 Jul 237:26 PM. 27 Jul

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, एलिक अथानाज़े, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, डोमिनिक ड्रेक्स, जेडेन सील्स, गुडाकेश मोती.

7:26 PM. 27 Jul 237:26 PM. 27 Jul

मुकेश कुमार करेंगे वनडे डेब्यू

मुकेश कुमार को पहले वनडे में डेब्यू करने का मौका मिल गया है. मुकेश प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं. उनका साथ तेज गेंदबाज उमरान मलिक देंगे.

भारत की प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार.

7:26 PM. 27 Jul 237:26 PM. 27 Jul

भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत वेस्टइंडीज को एक छोटे स्कोर पर रोकने का प्रयास करेगा.

7:26 PM. 27 Jul 237:26 PM. 27 Jul

उमरान मलिक को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया इस समय तेज गेंदबाजों की कमी से जूझ रही है. ऐसे में जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक को मौका मिल सकता है. उमरान को वनडे में काफी संयम के साथ गेंदबाजी करनी होगी. केवल रफ्तार सफलता नहीं दिला सकती. उन्हें लाइन और लेंथ पर विशेष ध्यान देना होगा.

7:26 PM. 27 Jul 237:26 PM. 27 Jul

मोहम्मद सिराज को दिया गया आराम

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टखने में दर्द की शिकायत के कारण वनडे टीम से रिलीज होने के बाद स्वदेश वापस आ गए हैं. एशिया कप और विश्व कप नजदीक है, इसे देखते हुए बीसीसीआई सिराज को जोखिम में नहीं डालना चाहता था. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने सिराज के प्रतिस्थापन का नाम नहीं बताया.

7:26 PM. 27 Jul 237:26 PM. 27 Jul

वेस्टइंडीज से क्या है उम्मीद

आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने के बाद वेस्टइंडीज अपने प्रदर्शन में सुधार की तलाश में है. तब से उन्होंने जो पहला बड़ा कदम उठाया है, वह अनुभवी क्रिकेटरों शिमरन हेटमायर और ओशेन थॉमस को वनडे योजना में वापस बुलाना है. दो महत्वपूर्ण क्रिकेटर, निकोलस पूरन और जेसन होल्डर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती उस चोट से उबर गए हैं जिसके कारण वह टेस्ट टीम से बाहर थे. युवा खिलाड़ी केविन सिंक्लेयर और एलिक अथानाज से बड़ा प्रभाव डालने की उम्मीद है.

7:26 PM. 27 Jul 237:26 PM. 27 Jul

ईशान किशन या संजू सैमसन, किसे मिलेगा मौका

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में टीम के प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन और संजू सैमसन कीपर के रूप में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन के लिए दोनों में से एक को चुनना मुश्किल होगा. किशन एक सलामी बल्लेबाज हैं और सैमसन मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं और फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं. लेकिन कप्तान रोहित के साथ शुभमन गिल का ओपनिंग करना तय है, ऐसे में शीर्ष क्रम में किशन के लिए कोई जगह नहीं है. अगर भारत उन्हें पहले वनडे के लिए चुनता है, तो उन्हें मध्य क्रम में बल्लेबाजी करनी होगी. ऐसे में किशन चूक सकते हैं और सैमसन को मौका मिल सकता है.

7:26 PM. 27 Jul 237:26 PM. 27 Jul

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन

ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, अल्जारी जोसेफ, ओशेन थॉमस, जेडेन सील्स/यानिक कारिया.

7:26 PM. 27 Jul 237:26 PM. 27 Jul

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन/संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट/मुकेश कुमार.

7:26 PM. 27 Jul 237:26 PM. 27 Jul

वेस्टइंडीज की टीम

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, शिम्रोन हेटमायर, एलिक अथानाजे, रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, ओशेन थॉमस, जेडेन सील्स, केविन सिंक्लेयर, डोमिनिक ड्रेक्स, यानिक कारिया.

7:26 PM. 27 Jul 237:26 PM. 27 Jul

भारतीय टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़.

5:30 PM. 27 Jul 235:30 PM. 27 Jul

कमजोर पक्ष को मजबूत करना चाहेंगे रोहित शर्मा

India vs West Indies Live Score: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद, भारत अब तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयार है. टेस्ट सीरीज भारत ने 1-0 से जीती थी. तीन वनडे मैचों में से पहला ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेला जाएगा. ये तीन मैच बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट एशिया कप और विश्व कप शुरू होने से पहले भारत के लिए कमजोर छोर को मजबूत करने का आखिरी मौका है. कप्तान रोहित शर्मा कीपर के स्थान के लिए बैकअप विकल्प की तलाश में होंगे. केएल राहुल इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह इस प्रारूप में भारत की पहली पसंद के कीपर होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola