Ind vs WI 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में 17 रन से हराया, सीरीज पर 3-0 से कब्जा
Kolkata: Indian bowler Venkatesh Iyer celebrates the dismissal of West Indies batter Jason Holder during 3rd and final T20 match of the series, at Eden Garden in Kolkata, Sunday, Feb. 20, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI02_20_2022_000336B)
India vs West Indies: भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया. इसके साथ ही भारत ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 184 रन बनाया. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 167 रन ही बना पायी.
भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में 17 रन से हराया
भारत ने तीसरे और आखिरी टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया और सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया. इससे पहले भारत ने वनडे सीरीज में भी वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था. भारत की जीत में वेंकटेश अय्यर की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया. वेंकटेश ने नाबाद 35 रन बनाये और दो विकेट भी चटकाये. जबकि गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने तीन, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ने भी दो-दो विकेेट चटकाये. डेब्यू मैच में आवेश खान खासा महंगे साबित हुए. आवेश खान ने 4 ओवर में 42 रन दिये और एक भी विकेट नहीं लिया. वेस्टइंडीज की ओर से पूरन ने 61 रन बनाये. जबकि शेफर्ड ने 29 और पॉवेल ने 25 रन बनाये.
वेस्टइंडीज को 9वां झटका, ड्रेक्स 4 रन बनाकर आउट
वेस्टइंडीज को 20वें ओवर में 9वां झटका लगा. शार्दुल ठाकुर ने ड्रेक्स को 4 के स्कोर पर अपना दूसरा शिकार बनाया.
वेस्टइंडीज को 8वां झटका, शेफर्ड 29 रन बनाकर आउट
हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को 8वां झटका दिया. पटेल ने शेफर्ड को 29 के स्कोर पर अपना तीसरा शिकार बनाया. वेस्टइंडीज को 6 गेंदों में जीत के लिए 27 चाहिए.
वेस्टइंडीज को 7वां झटका, पूरन अर्धशतक बनाकर आउट
वेस्टइंडीज को 18वें ओवर की पहली गेंद पर 7वां झटका लगा. पूरन अर्धशतक बनाकर आउट हुए. पूरन को शार्दुल ठाकुर ने अपना शिकार बनाया. पूरन ने 47 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके और एक छक्का जमाया.
वेस्टइंडीज को 6ठा झटका, चेज 12 रन बनाकर आउट
वेस्टइंडीज को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर 6ठा झटका लगा. चेज को 12 के स्कोर पर हर्षल पटेल ने अपना शिकार बनाया. चेज ने 7 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौका जमाया.
वेस्टइंडीज को 5वां झटका, होल्डर 2 रन बनाकर आउट
वेंकटेश अय्यर ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपना दूसरा विकेट लिया. उन्होंने होल्डर को केवल दो के स्कोर पर आउट किया. होल्डर का कैच सूर्यकुमार ने लिया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए