ePaper

IND vs SL: बेंगलुरु पहुंची टीम इंडिया, ऋषभ पंत ने हवा में मारी आंख, तो विराट कोहली का आया ऐसा रिएक्शन

Updated at : 10 Mar 2022 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SL: बेंगलुरु पहुंची टीम इंडिया, ऋषभ पंत ने हवा में मारी आंख, तो विराट कोहली का आया ऐसा रिएक्शन

बीसीसीआई ने टीम इंडिया का बेंगलुरु पहुंचने का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. जिसमें टीम इंडिया के सारे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

India vs Sri Lanka, 2nd Test: मोहाली में श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराने के बाद भारतीय टीम बेंगलुरु पहुंच गयी है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम दोनों टीमों के बीच 12 मार्च से दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट डे-नाइट होगा.

बीसीसीआई ने शेयर किया टीम इंडिया का वीडियो

बीसीसीआई ने टीम इंडिया का बेंगलुरु पहुंचने का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. जिसमें टीम इंडिया के सारे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. सारे खिलाड़ी खुश नजर आ रहे हैं. वीडियो में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आंख मारते दिख रहे हैं, तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी खास अंदाज में अपना रिएक्शन दिया. टीम इंडिया मोहाली से हवाई मार्ग से बेंगलुरु पहुंची.

Also Read: India vs Sri Lanka, 1st Test: रविंद्र जडेजा के नाम दर्ज हुए अनोखा रिकॉर्ड, 49 साल बाद दोहराया इतिहास
https://twitter.com/BCCI/status/1501846306788376581

मोहाली टेस्ट में रविंद्र जडेजा का जलवा

श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया. जडेजा ने 228 गेंदों में 17 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 175 रन बनाये. जबकि गेंदबाजी में उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाये. जडेजा की धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 574 रन पर घोषित कर दी थी. फिर श्रीलंका को पहली पारी में केवल 174 रन पर ढेर कर फॉलोऑन के लिए मजबूर कर दिया. दूसरी पारी में श्रीलंका को 178 पर ऑलआउट कर भारत ने पारी और 222 रन से पहला टेस्ट जीत लिया.

आर अश्विन ने कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड

मोहाली टेस्ट में भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की और पूर्व कप्तान कपिल देव के सबसे अधिक विकेट के रिकॉर्ड को ताड़ा. अश्विन ने मोहाली टेस्ट की पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाये. अब अश्विन टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे और दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गे हैं. अश्विन के नाम अब टेस्ट में 436 विकेट हो गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola