IND vs SL 2nd T20I : दूसरे टी20 में बदलाव करेगी टीम इंडिया? जानिए प्लेइंग इलेवन में किसे मिलेगी जगह
India vs Sri Lanka 2nd T20I Updates: भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ आज दूसरे मैच में जीत के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. पहले टी20 में मिली शानदार जीत के बाद शिखर एंड कंपनी उसी लय को बरकरार रखना चाहागी. मैच के हर अपडेट के लिए बने रहे Prabhatkhabar के साथ.
कैसा रहेगा मौसम
कोलंबो में बारिश के कोई आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं, अनुमान सिर्फ इतना है कि बादल जरूर छाए रह सकत��� हैं. आसमान में बादल छाए रहने के कारण उमस खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है.
ऐसी हो सकती है टीम इंडिया
संभावित एकादश: देवदत्त पडीक्कल, शिखर धवन (कप्तान), संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या/ऋतुराज गायकवाड़, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती
टीम इंडिया के इस खिलाड़ी पर होगी सबकी नजर
मंगलवार को नजरें सैमसन पर होगी जिनसे काफी उम्मीदें हैं. लेकिन उन्हें जब भी भारतीय जर्सी में खेलने का मौका मिला तो वे इन उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहे. हांलाकि पिछले मैच में सैमसन अच्छी लय में दिख रहे थें पहला विकेट जल्द गिर जाने के बाद उन्होंने कप्तान धवन के साथ मिल कर 62 रन की शानदार पारी खेली थी.
हार्दिक पांड्या फॉर्म बना चिंता का कारण
टीम के लिए हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी फॉर्म भी चिंता का विषय है, जो श्रीलंका के खिलाफ अब तक प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने ठीक-ठाक गेंदबाजी की है, लेकिन वह पीठ की सर्जरी से पहले की तरह गेंदबाजी करने में नाकाम रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया.
टीम इंडिया के ब्लू जर्सी में फिर दिखे Dhoni, सोशल मीडिया पर एक आया भूचाल, रणवीर सिंह भी हुए माही के दिवाने
चक्रवर्ती एक्स-फैक्टर वाले खिलाड़ी हैं : लक्ष्मण
पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के साथ टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए वरुण चक्रवर्ती की तारीफ की. उन्होंने कहा : वह नयी गेंद से भी गेंदबाजी कर सकता है, वह आकर विकेट ले सकता है, जब भी कप्तान और टीमें साझेदारी तोड़ना चाहें. इसका मतलब है कि वह एक्स-फैक्टर है.
पहले टी20 में मिली थी शानदार जीत
रविवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने आसानी से जीत हासिल की थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 164 रन का लक्ष्य रखा था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी श्रीलंकाई टीम 128 रन पर ही सिमट गयी थी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए