IND vs SA T20: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया, डेविड मिलर का शतक बेकार
India vs South Africa 2nd T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज गुवाहाटी में खेला गया. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हरा दिया. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाये. रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी की. राहुल और सूर्यकुमार ने अर्धशतक जड़ा. सूर्यकुमार ने 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ा. विराट कोहली 49 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे टी20 मुकाबले में 16 रनों से हराकर सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. डेविड मिलर का शतक बेकार चला गया. मिलर ने 47 गेंद पर 105 रनों की नाबाद पारी खेली. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक और विराट कोहली के नाबाद 49 रनों की बदौलत 237 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 221 रन ही बना सकी.
दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए एक ओवर में 37 रन की जरूरत
भारत की ओर से आखिरी ओवर फेंकने अक्षर पटेल आये हैं. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए इस एक ओवर में 37 रनों की जरूरत है. क्रीज पर क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर मौजूद हैं. दोनों अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं. मिलर ने तो 80 से ज्यादा रन बना लिये हैं.
क्विंटन डिकॉक ने भी जड़ा अर्धशतक
क्विंटन डिकॉक ने अर्धशतक जड़ दिया है. डिकॉक ने 39 गेंद पर 50 रन पूरे किये. अपनी पारी में डिकॉक ने तीन चौके और दो छक्के लगाये.
डेविड मिलर ने जड़ा अर्धशतक
डेविड मिलर ने अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 25 गेंद पर 50 रन पूरे किये. अपनी पारी में मिलर ने तीन चौके और तीन छक्के लगाये. मिलर के साथ दूसरी छोर पर सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक क्रीज पर मौजूद हैं.
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 के पार
12वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 के पार पहुंचा है. दक्षिण अफ्रीका के लिए लक्ष्य अब भी काफी दूर है. आठ ओवर में 100 से ज्यादा रन बनाने होंगे, तब जीत मिलेगी. अगर आज भारत जीत जाता है तो सीरीज पर भारत का कब्जा हो जायेगा.
रोहित को लगी चोट मैदान से बाहर
रोहित शर्मा को फिल्डिंग के दौरान थोड़ी चोट लग गयी है और वे मैदान से बाहर चले गये हैं. उनकी नाक से खून निकल रहा था. दिनेश कार्तिक ने उन्हें अपना रूमाल दिया, जिसपर खून के निशान साफ दिख रहे थे. उसके बाद वे मैदान से बाहर चले गये. केएल राहुल मैदान पर कप्तानी कर रहे हैं.
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए