पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ंत से पहले भारत के लिए अच्छी खबर, नेट्स में दिखे अभिषेक शर्मा

Updated:
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ंत से पहले भारत के लिए अच्छी खबर, नेट्स में दिखे अभिषेक शर्मा

India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी रविवार को भिड़ंत होगी. मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है. विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नेट पर पसीना बहाते नजर आए हैं. जिससे उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की उम्मीद बढ़ गई है.

विज्ञापन

India vs Pakistan: अभिषेक शर्मा नेट सत्र में दमदार बल्लेबाजी करते नजर आए. बाएं हाथ के इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने नेट सत्र में लगभग 30 मिनट तक बिना किसी परेशानी की बल्लेबाजी की. वह इस दौरान पूरी तरह फिट नजर आए.

बारिश की वजह से टीम इंडिया को करना पड़ा इंडोर अभ्यास

भारत का अभ्यास सत्र हल्की लेकिन लगातार बारिश से प्रभावित रहा और खिलाड़ियों को इंडोर अभ्यास करना पड़ा. अभिषेक ने शुरुआत में स्पिनरों कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का सामना किया और आक्रामक अंदाज में बड़े शॉट लगाए. उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी खुलकर शॉट खेले. उनके फुटवर्क में ज्यादा हलचल नहीं दिखी, लेकिन तेज हाथों और गेंद की लेंथ को भांपने की क्षमता ने इसकी भरपाई कर दी.

India vs Pakistan: कप्तान सूर्या ने भी अभिषेक शर्मा की वापसी के संकेत दिए

इससे पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मुस्कुराते हुए संकेत दिया था कि अभिषेक मैच के लिए तैयार हैं. उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा के अभिषेक शर्मा की गई टिप्पणी पर कहा- अगर आप (सलमान आगा) चाहते हैं कि वह खेलें तो हम उन्हें कल खिलाएंगे.

अभिषेक की वापसी हुई, तो सैमसन को होना होगा बाहर

अभिषेक की संभावित वापसी की स्थिति में संजू सैमसन को अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ सकता है. अभिषेक अपनी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथी ईशान किशन के साथ पारी का आगाज कर सकते है.

पेट में संक्रमण की वजह से नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे अभिषेक

नामीबिया के खिलाफ मैच से पेट में संक्रमण के कारण बाहर रहे अभिषेक ने नयी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया था जिससे रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में उनकी उपलब्धता पर संशय पैदा हो गया था.

ये भी पढ़ें: पाक कप्तान ने अभिषेक के फिट होने की मांगी दुआ, सूर्या बोले- सलमान आगा की मुराद होगी पूरी

भारत-पाक खिलाड़ी कोलंबो में मिलाएंगे हाथ? हैंडशेक विवाद पर आया सलमान आगा का रिएशन

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले निकला सांप, कोलंबो स्टेडियम में हड़कंप

भारत-पाक मैच, कोलंबो में बारिश बिगाड़ सकती है खेल! जानें मौसम का हाल

ईशान किशन ने हार्दिक पांड्या को बताया मेंटोर, कहा– बाॅस की नसीहत ने मुझे मुश्किल दौर से निकाला

मेरा मैन ऑफ द मैच खा गया तू, मैच के बाद हार्दिक को ये क्या बोल गए ईशान?

ज्यादा बोला तो धज्जियां उड़ा दूंगा, IND-PAK मैच से पहले हरभजन सिंह ने इस खिलाड़ी को लताड़ा

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola