IND vs NZ WTC Final: आज का दिन भारत के लिए अहम, गेंदबाजी में करना होगा चमत्कार, अश्विन से उम्मीदें

Southampton : India's Ravichandran Ashwin, center without cap, celebrates with teammates the dismissal of New Zealand's Tom Latham during the third day of the World Test Championship final cricket match between New Zealand and India, at the Rose Bowl in Southampton, England, Sunday, June 20, 2021. AP/PTI(AP06_20_2021_000219B)
नयी दिल्ली : आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में आज का दिन भारत (Team India) के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. न्यूजीलैंड (New Zealand) के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया. खबरा मौसम ने तो खेल को प्रभावित किया ही, भारतीय मध्यक्रम ने खासा निराश किया. तीसरे दिन भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर खेलना शुरू किया और उसके बाद धड़ाधड़ भारतीय बल्लेबाज पवेलियन लौटने लगे. एक समय अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत की पहली पारी 250 के पार जायेगी. लेकिन पूरी टीम 217 रन पर ही सिमट गयी.
नयी दिल्ली : आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में आज का दिन भारत (Team India) के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. न्यूजीलैंड (New Zealand) के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया. खबरा मौसम ने तो खेल को प्रभावित किया ही, भारतीय मध्यक्रम ने खासा निराश किया. तीसरे दिन भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर खेलना शुरू किया और उसके बाद धड़ाधड़ भारतीय बल्लेबाज पवेलियन लौटने लगे. एक समय अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत की पहली पारी 250 के पार जायेगी. लेकिन पूरी टीम 217 रन पर ही सिमट गयी.
काइल जैमिसन ने भारत को बड़ा झटका देते हुए पांच विकेट चटकाए. अब तीसरे दिन पहली पारी में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की बारी थी. सलामी बल्लेबाजों में टॉम लाथम और डेवॉन कॉनवे ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने 70 रन जोड़े. इस प्रकार दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक न्यूजीलैंड 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना चुका था. आज चौथे दिन भारतीग गेंदबाजों को कुछ कमाल दिखाना होगा, जिससे न्यूजीलैंड को रन बनाने से रोका जा सके.
क्रिकेटर कॉमेंनटेटर आकाश चोपड़ा के हवाले से सीएनएन-न्यूज18 ने लिखा कि विराट कोहली की सेना अभी भी मैच में वापसी कर सकती है. न्यूजीलैंड को भी यह ध्यान देना होगा कि भारत का स्कोर भी एक समय तीन विकेट पर 147 रन था. बाद में बाजी पलट गयी और टीम 217 रन ही बना सकी. भारत ने रविवार को जब खेलना शुरू किया था तब टीम के दो सेट बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद थे. इसके बाद भी गेंद के टर्न ने सभी को चकमा दे दिया.
Also Read: IND vs NZ WTC Final : तीसरे दिन भारत 217 पर ऑल आउट, न्यूजीलैंड के भी 101 में दो विकेट गिरे
आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि टेस्ट मैच के पिच पर सुबह के समय खेलना काफी मुश्किल होता है. और इस मुश्किल का सामना न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को भी करना होगा. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड को पहले गेंदबाजी का फायदा लेना है तो कम से कम 150 रन की बढ़त लेनी होगी. अगर वे 30 या 40 रन की बढ़त लेंगे तो कुछ भी नहीं होगा. उन्होंने कहा कि आज बाजी पलट सकती है. न्यूजीलैंड को गेंदबाजी के बाद अच्छी बल्लेबाजी भी करनी होगी, तभी वे मैच में बने रहेंगे.
चोपड़ा ने भारतीय गेंदबाजों के बारे में कहा कि स्विंग ही एक मात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां भारतीय गेंदबाज पिछड़ रहे हैं. आज चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों को स्विंग तलाशना होगा, तब जाकर वे मैच को पकड़ पायेंगे. अगर गेंदबाजों को स्विंग मिल गया तो निश्चित रूप से मैच भारत के पक्ष में आ जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अश्विन को विकेट मिल चुका है. आज उनकी गेंदबाजी भी टीम के लिए अहम होगी.
Posted By: Amlesh Nandan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




