ePaper

PHOTOS: सूर्यकुमार को अभ्यास के दौरान हाथ में लगी चोट, किशन को मधुमक्खी ने मारा डंक

Updated at : 21 Oct 2023 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: सूर्यकुमार को अभ्यास के दौरान हाथ में लगी चोट, किशन को मधुमक्खी ने मारा डंक

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के बड़े मैच से पहले शनिवार को यहां एक और झटका लगा जब टीम के नेट सत्र के दौरान शनिवार को मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की दाहिने हाथ पर गेंद लग गयी. वहीं, ईशान किशन को मधुमक्खी ने डंक मार दिया है.

विज्ञापन
undefined

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के बड़े मैच से पहले शनिवार को यहां एक और झटका लगा जब टीम के नेट सत्र के दौरान शनिवार को मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की दाहिने हाथ पर गेंद लग गयी.

undefined

सूर्यकुमार को टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ रघु की फुलटॉस गेंद लगी, जिससे वह काफी दर्द में दिखे.

undefined

वह अपने हाथ पर ‘आइस पैक (बर्फ)’ लगाते नजर आए और उन्होंने इसके बाद बल्लेबाजी नहीं की.

undefined

टीम सूत्रों के मुताबिक, सूर्यकुमार की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और उन्हें एक्स-रे जांच के लिए नहीं ले जाया गया है.

undefined

इस चोट ने हालांकि रविवार के मैच के लिए सूर्यकुमार की उपलब्धता पर सवाल खड़ा कर दिया है क्योंकि हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति के कारण टीम का संतुलन पहले से ही गड़बड़ाया हुआ है.

undefined

हार्दिक पंड्या को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पिछले मैच के दौरान बाएं टखने में चोट लगी थी. वह टीम के साथ धर्मशाला नहीं आये है.

undefined

भारत के लिए चीजें उस वक्त और मुश्किल हो गयी जब बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को शनिवार को नेट अभ्यास के दौरान पर बल्लेबाजी करते समय मधुमक्खी ने उनकी गर्दन के पीछे डंक मार दिया.

undefined

किशन नेट सत्र के लिए पहले पहुंचने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे. उन्होंने काफी समय तक बल्लेबाजी की. मधुमक्खी के डंक के बाद वह दर्द के कारण कराहते देखे गये. उन्होंने इसके बाद बल्लेबाजी नहीं की.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola