Live Updates

India vs New Zealand T20 ऋषभ पंत के चौके से जीता भारत, पहले मैच में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से रौंदा

Updated:
विज्ञापन

Jaipur: India’s Rohit Sharma and Suryakumar Yadav during the first Twenty20 cricket match between India and New Zealand at Sawai Mansingh Stadium, in Jaipur, Wednesday, Nov 17, 2021. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI11_17_2021_000255A)

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज जयपुर में खेला गया. इस मैच को भारत ने पांच विकेट से जीत लिया है. 3 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रहा है. भारत ने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल किया.

विज्ञापन

भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया 

सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को जयपुर में आयोजित पहले टी-20 मैच में 5 विकेट से हरा दिया है. ऋषभ पंत ने आखिरी में चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलायी.

वेंकटेश अय्यर आउट, भारत को पांचवां झटका

वेंकटेश अय्यर एक चौका लगाकर आउट हो गये हैं. भारत को जीतने के लिए 4 गेंद पर 5 रन चाहिए. अक्षर पटेल क्रीज पर आए हैं.

श्रेयस अय्यर आउट

श्रेयस अय्यर के रूप में भारत को चौथा झटका लगा है. श्रेयस 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गये हैं.

अर्धशतक बनाकर सूर्यकुमार यादव आउट

सूर्यकुमार यादव शानदार अर्धशतक जड़कर आउट हो गये हैं. यादव 17वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने श्रेयस अय्यर आए हैं.

सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक 

सूर्यकुमार यादव ने फर्गुसन की गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. सूर्यकुमार ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 4 चौके और 3 छक्के जड़े हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत क्रीज पर उनका साथ दे रहे हैं.

रोहित शर्मा आउट, भारत को दूसरा झटका

रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हो गये हैं. भारत को दूसरा झटका लगा है. सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola