IND vs NZ 1st Test 4th Day: भारत ने दिया 284 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर बनाए 4 रन

Updated:
विज्ञापन

Kanpur: India’s Ravichandran Ashwin bowls during third day of the first Test cricket match between India and New Zealand, at Green Park stadium in Kanpur, Saturday, Nov. 27, 2021. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI11_27_2021_000029A)

IND vs NZ 1st Test 4th Day updates : न्यूजीलैंड ने भारत के 284 के लक्ष्य का पीछा करते हुए रविवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर चार रन बनाए. न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए अब भी 280 रन की दरकार है.

विज्ञापन

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया पहला झटका 

न्यूजीलैंड ने भारत के 284 के लक्ष्य का पीछा करते हुए रविवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर चार रन बनाए. न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए अब भी 280 रन की दरकार है. दिन का खेल खत्म होने पर टॉम लैथम दो रन बनाकर खेल रहे थे जबकि विलियम समरविले ने अभी खाता नहीं खोला है. भारत की ओर से एकमात्र विकेट रविचंद्रन अश्विन ने चटकाया.

न्यूजीलैंड को भारत ने दिया 284 रनों का लक्ष्य 

श्रेयस अय्यर की शानदार पारी की बदौलत भारत ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 284 रनों का लक्ष्य दिया है. दूसरी पारी में लड‍़खड़ायी भारत की पारी को एक बार फिर श्रेयस अय्यर और ऋद्धिमान साहा ने संभाला. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े.

श्रेयस अय्यर 65 रन बनाकर आउट

भारत ने चाय तक न्यूजीलैंड पर 216 रनों की बढ़त ले ली है. श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर भारत की पारी संभाली है. उन्होंने 65 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर और ऋधिमान साहा ने सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की.

कप्तान और उपकप्तान फिर हुए नाकाम

कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे और कार्यवाहक उप कप्तान चेतेश्वर पुजारा की विफलता का क्रम जारी रहा जिससे न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच तक दूसरी पारी में भारत को पांच झटके दिए. पिच पर खेलना असंभव नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय स्पिनर 180 के आसपास के स्कोर का बचाव करने में सक्षम हो सकते हैं.

भारत ने 160 से ज्यादा रनों की बढ़त ली

श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर भारत की पारी को संभाला है. भारत ने 160 से ज्यादा रनों की बढ़त ले ली है. श्रेयस अय्यर 34 रन बनाकर और ऋधिमान साहा 6 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं. शुभमन गिल एकबार फिर नाकाम रहे और एक रन बनाकर आउट हो गये.

IND vs NZ 1st Test : भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी है. मैच के चौथे दिन की बात करें तो पहला सेशन पूरी तरह से कीवी गेंदबाजों ने अपने नाम किया. लंच तक भारत का स्कोर पांच विकेट पर 84 रन है. भारत की कुल बढ़त 133 रन की हो गई है. लंच के समय रविचंद्रन अश्विन 20 जबकि श्रेयस अय्यर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउथी और काइल जेमीसन ने दो-दो विकेट चटकाए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola