Live Updates

India Vs England T20 Highlights: भारत ने इंग्लैंड को 49 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

India Vs England T20 Score Live Update: आज टीम इंडिया की बर्मिंघम के एजबेस्टन में दूसरे टी-20 आई में इंग्लैंड से भिड़ंत हुई. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रवींद्र जडेजा के नाबाद 46 रन की पारी के दम पर 170 रन बनाये. जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 121 रन पर ऑलआउट हो गयी. भुवनेश्वर कुमार ने पारी की पहली ही गेंद पर जेसन रॉय को गोल्डन डक पर आउट किया. भारत ने यह दूसरा टी-20 मुकाबला जीतकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है. रविवार को होने वाला मुकाबला औपचारिकता मात्र है.

विज्ञापन

भारत ने इंग्लैंड को 49 रन से हराया 

भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां इंग्लैंड को 49 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. भारत ने आठ विकेट पर 170 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की पारी को 17 ओवर में 121 रन पर समेट दिया. भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिये. इंग्लैंड के लिए मोईन अली ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाये.

इंग्लैंड के नौ विकेट गिरे, भारत जीत की ओर

16 ओवर के अंदर इंग्लैंड के नौ विकेट गिर चुके हैं. भारत लगभग यह मुकाबला जीत चुका है. इस जीत के बाद भारत का सीरीज पर कब्जा हो जायेगा. तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बाद भारत को यहां तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं.

इंग्लैंड को चौथा झटका, हैरी ब्रुक आउट

हैरी ब्रुक आउट हो गये हैं. उन्होंने नौ गेंद पर आठ रन बनाये. हैरी को युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया. युजवेंद्र की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने हैरी का कैच पकड़ा. 50 रन के अंदर इंग्लैंड के चार विकेट गिर चुके हैं.

लियाम लिविंगस्टोन आउट, इंग्लैंड को तीसरा झटका

जसप्रीत बुमराह ने लियाम लिविंगस्टोन को बोल्ड कर दिया है. इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा है. लिविंगस्टोन नौ गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने हैरी ब्रुक क्रीज पर आये हैं.

इंग्लैंड को दूसरा झटका, जोस बटलर आउट

जोस बटलर 4 रन बनाकर आउट हो गये हैं. इंग्लैंड को दूसरा बड़ा झटका लगा है. भुवनेश्वर कुमार को दूसरी सफलता मिली है. भुवनेश्वर की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बटलर का कैच पकड़ा. बटलर की जगह बल्लेबाजी करने लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर आये हैं.

इंग्लैंड को पहला झटका, जेसन रॉय आउट

जेसन रॉय गोल्डन डक पर आउट हो गये हैं. भुवनेश्वर कुमार की पहली ही गेंद पर जेसन स्लिप में खड़े कप्तन रोहित शर्मा के हाथ में कैच थमा बैठे. भुवनेश्वर ने पहला ओवर मेडन फेंका.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola