IND vs ENG T20I: अर्धशतक के बाद बल्ला उठाने में कंजूसी कर रहे थे किशन, कोहली ने कहा, 'ओए पहला फिफ्टी है, उठा बल्ला'

Updated at : 15 Mar 2021 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG T20I: अर्धशतक के बाद बल्ला उठाने में कंजूसी कर रहे थे किशन, कोहली ने कहा, 'ओए पहला फिफ्टी है, उठा बल्ला'

Ahmedabad: Indian batsman I Kishan returns to the pavillion after being dismissed as Virat Kohli (L) looks on, during second T20 cricket match between India and England, at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Sunday, March 14, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI03_14_2021_000203A)

India vs England 2nd T20I अहमदाबाद : नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (narendra Modi Stadium) में रविवार को भारत और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी20 इंटरनेशनल (India vs England T20) खेला गया. इसमें भारत ने बड़ी आसानी ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया. इस मैच से अपना डेब्यू कर रहे युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 32 गेंद पर 56 रन बनाकर टीम को जीत की ओर बढ़ाया. जिस समय किशन का अर्धशतक पूरा हुआ, उनके साथ क्रीज पर कप्तान विराट कोहली मौजूद थे. हाफ सेंचुरी के बाद जब किशन बल्ला उठाने में कंजूसी कर रहे थे, तब कोहली ने उनको टोका.

ईशान किशन ने यजुवेंद्र चहल टीवी से लिए चहल से बात करते हुए खुद इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें पता ही नहीं लगा कि कब उन्होंने अर्धशतक लगा दिया. जब उन्हें इस बात का पता लगा तब उन्होंने हल्के से अपना बल्ला हवा में उठाया. उन्हें संकोच करते देख दूसरे छोर पर खड़े कप्तान कोहली ने उन्हें कहा कि अरे भाई क्या कर रहे हो. बल्ला हवा में लहराओ, तुम्हारा पहला फिफ्टी है भाई, घुमाओ बल्ला.

किशन ने कहा कि विराट कोहली के ऐसा कहने के बाद किशन ने बल्ला हवा में लहराया. उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कप्तान के कहने के बाद किया. किशन ने एक और बात का खुलासा करते हुए कहा कि वह इससे पहले जब भी खेले हैं तो अर्धशतक पर बल्ला लहराना उन्हें अच्छा नहीं लगता है. बता दें कि इस मैच में कोहली और ईशान किशन के बीच दूसरे 94 रन की साझेदारी की.

Also Read: IND vs ENG 2nd T20I: मैच के दौरान छुपकर कुछ खाते दिखे रोहित शर्मा, आप भी देखें सोशल मीडिया पर वायरल VIDEO

झारखंड के ईशान किशन और उत्तर प्रदेश के सूर्यकुमार यादव का सेलेक्शन भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज के लिए टीम में हुआ है. किशन को रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर टीम में रखा गया है. पहले टी-20 मैच में रोहित शर्मा के नहीं खेलने की वजह से शिखर धवन को मौका दिया गया, लेकिन वह उस मैच में केवल चार ही रन बना सके. इसके बाद दूसरे मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर किशन को टीम में शामिल किया गया.

अपने पहले ही मैच में किशन ने खुद को साबित किया और टीम में लिए मुश्किल घड़ी में अर्धशतकीय पारी खेली. अब जबकि तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की वापसी की चर्चा हो रही है तब यह भी खबर आ रही है कि केएल राहुल के दो मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें आराम दिया जा सकता है और रोहित को उनकी जगह पर टीम में लिया जा सकता है. मतलब किशन को आगे के मैचों में भी मौका मिलना लगभग तय है.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola