ePaper

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने बनाए कई रिकॉर्ड, जानें कैसा रहा अब तक का करियर

Updated at : 03 Feb 2024 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने बनाए कई रिकॉर्ड, जानें कैसा रहा अब तक का करियर

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में नया कीर्तिमान स्थापित किया. यशस्वी जयसवाल ने अपनी पारी के दौरान दोहरा शतक जड़ा. चलिए हम सभी यशस्वी जायसवाल के परिवार और उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में नया कीर्तिमान स्थापित किया. यशस्वी जयसवाल ने अपनी पारी के दौरान दोहरा शतक जड़ा.

undefined

चलिए हम सभी यशस्वी जायसवाल के परिवार और उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.

undefined

यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को सुरिया, उत्तर प्रदेश में एक गृहिणी कंचन जायसवाल और एक छोटे हार्डवेयर स्टोर के मालिक भूपेंद्र जायसवाल के घर हुआ था.

undefined

यशस्वी जायसवाल छह भाई-बहनों में से चौथे स्थान पर आते हैं.  जायसवाल  ने 11 साल की उम्र में अपने परिवार और दोस्तों को छोड़कर दिया था और मुंबई चले गए थे और क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था.

undefined

जायसवाल तीन साल तक एक तंबू में रहे और क्रिकेट खेलने के साथ-साथ छोटी-मोटी नौकरियां भी की. ऐसे भी दिन थे जब वह भूखा सोते थे और जीविकोपार्जन के लिए पानीपुरी बेचते थे.

undefined

यशस्वी जयसवाल पहली बार 2015 में तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने जाइल्स शील्ड मैच में नाबाद 319 रन बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया. इसके बाद जायसवाल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

undefined

यशस्वी जायसवाल ने 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में पदार्पण किया. 17 साल की उम्र में, वह झारखंड के खिलाफ 154 गेंदों में 203 रन बनाकर लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. जायसवाल के अविश्वसनीय बल्लेबाजी प्रदर्शन ने उन्हें अंडर -19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह दिलाई.

undefined

जायसवाल ने 2020 में राजस्थान रॉयल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में पदार्पण किया, जिसने उन्हें 2.40 करोड़ में खरीदा. उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला शतक लगाया, लेकिन आरआर मैच हार गए.

undefined

जायसवाल ने 11 मई, 2023 को फिर से इतिहास रचा, जब उन्होंने सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola