IND vs ENG 1st Test : भारत-इंग्लैंड पहला टेस्ट ड्रॉ, बारिश ने बिगाड़ खेल
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ. बारिश के कारण पांचवें दिन का खेल शुरू ही नहीं हो पाया. आखिर में मैच ड्रॉ की घोषणा कर दी गयी. भारत को जीत के लिए केवल 157 रन चाहिए थे. लेकिन आखिरी दिन बारिश के कारण एक गेंद भी नहीं फेंका जा सका.
भारत-इंग्लैंड पहला टेस्ट ड्रॉ, बारिश ने बिगाड़ खेल
बारिश के कारण भारत-इंग्लैंड पहला टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हो गया. इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 209 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत हासिल भी कर लेता, लेकिन आखिरी दिन एक गेंद भी नहीं हो पाया. भारत को पांचवें दिन मैच जीतने के लिए केवल 157 रन चाहिए थे. जबकि भारत के 9 विकेट सुरक्षित थे.
इंग्लैंड में भारत इतिहास रचने के बेहद करीब, बारिश ने बिगाड़ा खेल
भारी बारिश के कारण भारत और इंग्लैंड के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन के खेल की शुरुआत अब तक नहीं हो पायी है. इंग्लैंड के 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 52 रन बना लिए थे. भारत को अब भी 157 रन की दरकार है. इंग्लैंड ने जो रूट के 21वें टेस्ट शतक की बदौलत दूसरी पारी में 303 रन बनाए थे. इंग्लैंड पहली पारी में 183 रन ही बना सका था जिसके बाद भारत ने 95 रन की बढ़त हासिल की थी. यह देखना होगा कि अगर लंच से पहले खेल संभव नहीं हो पाता है तो बाकी दो सत्र में कितने ओवर फेंक जा सकते हैं.
बारिश के कारण भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट के पांचवें दिन का खेल बाधित
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन बारिश शुरू हो गयी है. बारिश के कारण पांचवें दिन का खेल अब तक शुरू नहीं हो पाया है. भारत को आखिरी दिन जीत के लिए 157 रन की जरूरत है.
चौथे दिन का खेल समाप्त, भारत जीत से केवल 157 रन दूर
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहला टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. खेल समाप्ति पर भारत दूसरी पारी में एक विकेट पर 52 रन बना लिया है. स्टंप पर इस समय रोहित शर्मा 12 और पुजारा भी 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. बुमराह के पांच विकेट के दम पर भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 303 रन पर ऑल आउट कर दिया. इंग्लैंड ने भारत के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा है. भारत को 5वें और आखिरी दिन जीत के लिए 157 रन चाहिए.
209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने गंवाया पहला विकेट, केएल राहुल आउट
इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 38 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर आउट हुए. राहुल के आउट होने के बाद क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
भारत की दूसरी पारी शुरू, रोहित और केएल राहुल की जोड़ी मैदान पर
इंग्लैंड को दूसरी पारी में 303 रन पर ढेर करने के बाद भारत दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुकी है. रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर मौजूद है. भरत के सामने 209 रन का लक्ष्य है. भारत ने अब तक दूसरी पारी में 23 रन बना लिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए