India Vs Australia 1st Test Cricket Score: भारत की पकड़ हुई मजबूत, पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 191 पर ढेर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ind vs Aus 1st Test Live Cricket Score Streaming Online Today Match, India vs Australia, Sony Ten 3, Sony Ten 1, Sony Liv Live Match, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: कोरोना संकट के बाद हो रहे पहले टेस्ट मैच और वो डे नाइट मैच का लाइव टेलीकास्ट (हिंदी और अंग्रेजी में) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाया जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. आप मोबाइल में सोनी लिव पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. इसके अलावा मैच की ताजा खबर, कमेंट्री, स्कोर के लिए प्रभात खबर.कॉम पर आप बने रहें….

विज्ञापन

भारत की पकड़ हुई मजबूत, ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट आउट

रविचंद्रण अश्विन के कारण आज दूसरे दिन भारत की स्थिति मजबूत हुई है. ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट पवेलियन लौट चुके हैं. अश्विन ने अब तक तीन विकेट चटकाए हैं. बुमराह को दो सफलता मिली है. जबकि दो विकेट उमेश यादव ने लिये हैं.

पहली पारी में भारत के 244 रन, 66 पर ऑस्ट्रेलिया को 4 झटके

भारत ने पहली पारी में 244 रन बनाये. खेल के दूसरे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के 66 रन पर चार विकेट गिर चुके हैं.

कोहली के 74 रन से भारत का स्कोर पहले दिन 233 रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन रात के पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को भारत ने छह विकेट खोकर 233 रन बना लिये. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 74 और चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन बनाये. पहले दिन का खेल समाप्त होने पर रिधिमान साहा नौ और आर अश्विन 15 रन बनाकर खेल रहे थे.

पहले दिन टीम इंडिया ने बनाये 233 रन, 6 विकेट गिरे

टीम इंडिया को छठा झटका, हनुमा विहारी आउट

भारत को छठा झटका लगा है. हनुमा विहारी आउट हो गये हैं. क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन और रिधिमान साहा की जोड़ी मौजूद है. भारत ने अपने 200 रन पूरे कर लिये हैं.

भारत को लगा पांचवा झटका,आजिंक्य रहाणे आउट

आजिंक्य रहाणे के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा है. रहाणे की जगह रिधिमान साहा हनुमा विकारी का साथ देने क्रीज पर आये हैं. रहाणे ने 42 रन की पारी खेली. टीम इंडिया का स्कोर 81 ओवर में 196 रन है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola