IND vs AUS 4th Test: भारत का एक और खिलाड़ी चोटिल, ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट पर 274 रन, जानें पहले दिन की खास बातें

Brisbane:India's Mohammed Siraj, second left, celebrates with teammates after dismissing Australia's David Warner during play on the first day of the fourth cricket test between India and Australia at the Gabba, Brisbane, Australia, Friday, Jan. 15, 2021. AP/PTI Photo(AP01_15_2021_000002B)
ब्रिसबेन : भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत का एक और खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गया है. गेंदबाजी करते हुए नवदीप सैनी (Navdeep Saini) चोटिल हो गये और फिर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. उन्हीं की गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने मार्लस लाबुशेन का आसान सा कैच टपका दिया. बाद में लाबुशेन की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 274 रन बना लिये. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पांच महत्वपूर्ण विकेट पवेलियन लौट गये हैं.
ब्रिसबेन : भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भारत का एक और खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गया है. गेंदबाजी करते हुए नवदीप सैनी (Navdeep Saini) चोटिल हो गये और फिर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. उन्हीं की गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने मार्लस लाबुशेन का आसान सा कैच टपका दिया. बाद में लाबुशेन की शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 274 रन बना लिये. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पांच महत्वपूर्ण विकेट पवेलियन लौट गये हैं.
बीसीसीआई की ओर से बताया गया कि सैनी ग्रोइन में दर्द के बाद मैदान से बाहर चले गये. आज के मैच में एक नया रिकॉर्ड भी बना. भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गये गेंदबाज टी नटराजन ने एक ही दौरे में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने का रिकॉर्ड बनाया. वह पहले भारतीय क्रिकेटर बन गये, जिसने एक ही दौरे में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया है.
काफी कम अनुभव रखने वाले गेंदबाजों ने निराश नहीं किया और अच्छे विकेट निकाले. वॉर्नर एक रन बनाकर सिराज की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच दे बैठे. रोहित ने अपने दाहिने ओर डाइव लगाकर यह कैच लपका. वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करके महज 10 गेंद डाल सके ठाकुर ने आउटस्विंग पर हैरिस को चकमा दिया और वह पांच के निजी योग पर स्क्वेयर लेग में वाशिंगटन सुंदर को कैच देकर पवेलियन लौटे.
Also Read: IND vs AUS 4th Test: एक ही दौरे में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय बने नटराजन
-
ग्रोइन में दर्द के बाद नवदीप सैनी मैदान से बाहर, स्कैन कराने ले जाया गया.
-
17 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मार्कस हैरिस आउट हुए.
-
कप्तान अजिंक्य रहाणे से मिले जीवनदान के बाद मार्लस लाबुशेन ने बनाये 108 रन.
-
पांच विकेट गंवाने के बाद कप्तान टिम पेन और कैमरन ग्रीन क्रज पर जमे हुए हैं.
-
भारत के तेज गेंदबाज टी नटराजन एक ही दौरे में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय बने.
-
नटराजन ने पहले ही टेस्ट मैच में मैथ्यू वेड और लाबुशेन जैसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट किया.
-
लाबुशेन ने 204 गेंद में नौ चौकों की मदद से 108 रन बनाये. इसकी मदद से ही ऑस्ट्रेलिया ने 274 रन बनाये.
-
भारत की ओर से दो गेंदबाजों टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला.
Posted By: Amlesh Nandan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




