ePaper

IND vs AUS 4th Test: एक ही दौरे में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय बने नटराजन

Updated at : 15 Jan 2021 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS 4th Test: एक ही दौरे में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय बने नटराजन

India vs Australia Test Series ब्रिसबेन : भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे (India tour of Australia) में भारत के नये गेंदबाज थंगारासु नटराजन (T Natarajan) ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इस दौरे पर नेट गेंदबाज के तौर पर ऑस्ट्रेलिया आये तेज गेंदबाज टी नटराजन शुक्रवार को एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गये हैं. तमिलनाडु के इस 29 वर्षीय क्रिकेटर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट में प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण अंतिम एकादश में जगह मिली.

नटराजन ने दो दिसंबर को कैनबरा में दूसरे एक दिवसीय मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. भारत ने वह मैच 13 रन से जीता था. नटराजन ने दस ओवर में 70 रन देकर दो विकेट लिये थे. इसके बाद तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसमें उन्होंने छह विकेट लिये थे. भारत ने वह श्रृंखला 2-1 से जीती.

आईसीसी ने ट्वीट किया, ‘टेस्ट क्रिकेट में स्वागत है. थंगारासु नटराजन एक ही दौरे पर तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पहले भारतीय बने.’ चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन आज ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. बल्लेबाजी करने उतरी कंगारु टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारतीय गेंदबाजों ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मार्कस हैरिस को जल्दी की आउट कर दिया.

Also Read: IND vs Aus 4th Test: ब्रिसबेन में पहले ही दिन भारत को लगा झटका, चोट के कारण नवदीप सैनी बाहर

चाय तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिये हैं. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने नवदीप सैनी की गेंद पर लाबुशेन का महत्वपूर्ण कैच छोड़ दिया. इस आसान से कैच के छूटने के बाद लाबुशेन ने अपना अर्धशतक पूरा किया और चाय तक टीम के स्कोर को 150 रन के पार पहुंचाया. भारत की ओर से शारदुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिये हैं.

वॉर्नर पूरी तरह फिट नहीं थे और क्रीज पर सहज भी नहीं दिखे. वह एक रन बनाकर सिराज की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच दे बैठे. रोहित ने अपने दाहिने ओर डाइव लगाकर यह कैच लपका. वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करके महज 10 गेंद डाल सके ठाकुर ने आउटस्विंग पर हैरिस को चकमा दिया और वह पांच के निजी योग पर स्क्वेयर लेग में वाशिंगटन सुंदर को कैच देकर पवेलियन लौटे.

भाषा इनपुट के साथ.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola