ePaper

IND vs AFG 1st T20: भारत ने अफगानिस्तान को 158 रन पर रोका, मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने चटकाए 2-2 विकेट

Updated at : 11 Jan 2024 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AFG 1st T20: भारत ने अफगानिस्तान को 158 रन पर रोका, मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने चटकाए 2-2 विकेट

Mohali: India's Shivam Dube celebrates with teammates the wicket of Afghanistan's batter Ibrahim Zadran during the first T20I cricket match between India and Afghanistan, in Mohali, Thursday, Jan. 11, 2024. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI01_11_2024_000270B)

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत के युवा गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को 158 रन पर रोक दिया. मुकेश कुमार और अखर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि शिवम दुबे को एक विकेट मिला.

विज्ञापन

मोहाली में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद युवा गेंदबाजों ने मेहमान टीम को 158 के स्कोर पर रोक दिया. भारत की ओर से मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए. एक सफलता शिवम दुबे को मिली. विराट कोहली निजी कारणों से पहले मुकाबले से चूक गए हैं. टॉस से कुछ ही देर पहले पता चला कि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल कमर में दर्द के कारण पहले मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह रोहित के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे. विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को टीम में शामिल किया गया. पावर हीटर रिंकू सिंह भी टीम में हैं. भारत इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगा. भारत को जीत के लिए अब 20 ओवरों में 159 रन बनाने होंगे.

Also Read: IND vs AFG T20: विराट कोहली पहले मैच से बाहर, रोहित शर्मा और जायसवाल करेंगे पारी की शुरुआत

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान.

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार.

विराट कोहली निजी कारणों से पहले मैच से बाहर

टीम इंडिया के चीफ कोच राहुल द्रविड़ ने मैच से एक दिन पहले ही बता दिया था कि विराट कोहली निजी कारणों से पहला मैच नहीं खेल पाए. दूसरे और तीसरे मैच में वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. बाद में पता चला कि कोहली अपनी बेटी वामिका के जन्मदिन के कारण आज अपने परिवार के साथ थे. द्रविड़ ने कहा था कि यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरेंगे. हालांकि जायसवाल भी अचानक पहले मैच से बाहर हो गए. द्रविड़ ने इस सीरीज को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने आईपीएल में प्रदर्शन को भी टीम में चयन के लिए मददगार कहा है.

Also Read: Happy Birthday Vamika: तीन साल की हुई विराट कोहली की बेटी, देखें तस्वीरें

अफगानिस्तान ने बनाये 5 विकेट पर 158 रन

मोहाली की कड़क ठंड के बीच अफगानिस्तान ने यहां तीन मैच की सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पहले बल्लेबाजे करते हुए भारत के खिलाफ पांच विकेट पर 158 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी 42 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई ने 29 और कप्तान इब्राहिम जदरान ने 25 रन का योगदान दिया. भारत के लिए मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो, जबकि शिवम दूबे ने एक विकेट हासिल किया.

टॉस के बाद रोहित शर्मा ने कही यह बात

टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. कोई खास वजह नहीं है. पिच अच्छी है और यहां ज्यादा बदलाव नहीं होता. 3 मैचों से बहुत कुछ हासिल करना है. विश्व कप के कारण हमारे पास बहुत अधिक टी20 क्रिकेट नहीं है. आईपीएल है. लेकिन यह एक अंतरराष्ट्रीय खेल है और हम कुछ चीजें हासिल करने की कोशिश करेंगे. मैंने राहुल भाई से आगे के संयोजन के संबंध में बातचीत की और एक समूह के रूप में हमें क्या करने की जरूरत है, हम वही करने की कोशिश करेंगे. लेकिन जीतना सबसे महत्वपूर्ण बात है. संजू सैमसन, आवेश, यशस्वी और कुलदीप चूक गए.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola