World Cup 2023 Points Table: न्यूजीलैंड की लगातार चौथी जीत से भारत को बड़ा नुकसान, नंबर वन से बाहर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Oct 2023 10:00 PM

विज्ञापन

Chennai: New Zealand's captain Tom Latham being congratulated by Afghanistan's Ikram Ikram Alikhil after winning the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match, at M. A. Chidambaram Stadium, in Chennai, Wednesday, Oct. 18, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar) (PTI10_18_2023_000421A)

न्यूजीलैंड की लगातार चौथी जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में भारत को तगड़ा झटका लगा है. लगातार तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ नंबर वन पर बैठी भारतीय टीम अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. भारत का नेट रन रेट +1.821 है. भारत को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए और चार मैच जीतना जरूरी है.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023 ) के 16वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रन से रौंदकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. इस धमाकेदारी जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा उलटफेर कर दिया है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की जीत से भारत को भी बड़ा झटका लगा है. अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम ने नंबर वन पर कब्जा कर लिया है. न्यूजीलैंड के चार मैचों में जीत के बाद 8 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट +1.923 हो गया है. न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब केवल तीन मैचों में जीत दर्ज करना होगा.

न्यूजीलैंड ने भारत को नंबर वन से किया बेदखल

न्यूजीलैंड की लगातार चौथी जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में भारत को तगड़ा झटका लगा है. लगातार तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ नंबर वन पर बैठी भारतीय टीम अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. भारत का नेट रन रेट +1.821 है. भारत को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए और चार मैच जीतना जरूरी है.

Also Read: CWC 2023: नीदरलैंड ने 16 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की जीत, कैसे किया यह कारनामा?
undefined

दक्षिण अफ्रीका नंबर तीन पर, पाकिस्तान चौथे स्थान पर

वर्ल्ड कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में दो मैच जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. उसका नेट रन रेट +1.385 है. जबकि पाकिस्तान दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है. पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.137 है.

Also Read: IND vs BAN: पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने बांग्लादेश टीम से कर दी बोल्ड Promise, भारत को हराया तो कर देंगी ऐसा काम

इंग्लैंड नंबर पांच और बांग्लादेश 6ठे स्थान पर

गत चैंपियन टीम इंग्लैंड दो मैच हारकर दो अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बना हुआ है, तो दो अंकों के साथ बांग्लादेश की टीम 6ठे स्थान पर बनी हुई है. बांग्लादेश को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

Also Read: IND VS PAK: भारत से मिली हार के बाद बाबर आजम के पिता ने उठाया ये बड़ा कदम

ऑस्ट्रेलिया 7वें स्थान पर, श्रीलंका सबसे नीचे

प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर 7 पर पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया को पहले ही मुकाबले में भारत के हाथों 6 विकेट से हार मिली थी. उसके बाद उसे दक्षिण अफ्रीका ने भी 134 रन से हरा दिया था. 8वें नंबर पर नीदरलैंड की टीम है. पिछले मैच में उसने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया. इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली अफगानिस्तान की टीम 9वें नंबर पर है. जबकि लगातार तीन मैच हारकर श्रीलंका की टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर बनी हुई है. श्रींलका के लिए आगे की राह मुश्किलों भरा है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola