World Cup 2023 Points Table: इंग्लैंड को रौंदकर भारत फिर से नंबर वन, इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से बाहर

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023 Points Table: इंग्लैंड को रौंदकर भारत फिर से नंबर वन, इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से बाहर

Lucknow: India’s Mohammed Shami with teammates celebrates the wicket of England’s Jonny Bairstow during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and England, at Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, in Lucknow, Sunday Oct. 29, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_29_2023_000548B)

भारत ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार को वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने फिर से प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा जमा लिया. भारत के लगातार मैचों में जीत के बाद 12 अंक हो गए हैं, जबकि नेट रन रेट +1.405 हो गया है.

विज्ञापन
undefined

कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक के बाद मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में रविवार को इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया. इसके साथ ही लगातार छठी जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली. इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम ने प्वाइंट्स टेबल में फिर से टॉप पर कब्जा कर लिया है. जबकि दक्षिण अफ्रीका को एक स्थान का नुकसान हुआ है.

undefined

टॉप पर भारत का कब्जा

भारत ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार को वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने फिर से प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा जमा लिया. भारत के लगातार मैचों में जीत के बाद 12 अंक हो गए हैं, जबकि नेट रन रेट +1.405 हो गया है. इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ भारत का सेमीफाइनल भी पक्का हो गया है.

undefined
undefined

भारत की जीत से दक्षिण अफ्रीका को नुकसान

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की जीत से दक्षिण अफ्रीका को प्वाइंट्स टेबल में एक स्थान का नुकसान हुआ है. 6 मैचों में 5 जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई थी. लेकिन भारत ने उसे फिर से दूसरे स्थान पर धकेल दिया है. दक्षिण अफ्रीका के 10 प्वाइंट्स हो गए हैं और उसका नेट रन रेट +2.032 है.

undefined

न्यूजीलैंड नंबर तीन और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर

प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम अब भी तीसरे स्थान पर बनी हुई है. जबकि ऑस्ट्रेलिया नंबर पांच पर जमी हुई है. न्यूजीलैंड के 4 मैचों में जीत के बाद 8 अंक और नेट रन रेट +1.232 है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के भी 4 मैचों 8 अंक और +0.970 नेट रन रेट है.

undefined

भारत से हारकर इंग्लैंड की टीम प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर

भारत से मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम फिर से 10वें स्थान पर पहुंच गई है. इंग्लैंड की टीम को 6 मैचों में केवल एक में जीत मिली है और 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड के केवल दो अंक हैं और नेट रन रेट -1.652 है. इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola