IND A vs BAN A Asia Cup: बांग्लादेश को 51 रनों से रौंदकर भारत फाइनल में, पाकिस्तान से होगा सामना
India A vs Bangladesh A Emerging Asia Cup 2023: इमर्जिंग एशिया कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में आज (21 जुलाई) भारत ए ने बांग्लादेश ए को 51 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. भारत का मुकाबला फाइनल में अब पाकिस्तान से होगा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 211 रन बनाये. जवाब में भारतीय स्पिनरों ने बांग्लादेश को 160 रनों पर समेट दिया. 23 जुलाई को कोलंबो में फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह पक्की की.
बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
भारतीय ए टीम ने बांग्लादेश ए को 51 रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. यह��ं भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. 23 जुलाई को कोलंबो में फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल का टिकट कटाया. बांग्लादेश ने भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्योता देने के बाद 211 रन के स्कोर पर समेट दिया जिसमें कप्तान धुल ने 85 गेंद में 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. लेकिन भारतीय स्पिनरों ने पिच का फायदा उठाते हुए बांग्लादेश ए को महज 160 रन के अंदर समेटकर जीत हासिल की. बायें हाथ के स्पिनर निशांत सिंधू ने 20 रन देकर पांच विकेट झटके जिससे बांग्लादेश का पतन शुरु हुआ.
INDA vs BANA Asia Cup Live: बांग्लादेश को लगा सातवां झटका
एक लो स्कोरिंग मैच में बांग्लादेश को सातवां झटका लगा है. टीम जीत के लिए संघर्ष करती दिख रही है. निशांत सिंधू को तीसरी सफलता मिली है. सिंधू ने मेहदी हसन को 12 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है. जीत के लिए भारत को तीन और विकेट चटकाने होंगे.
INDA vs BANA Asia Cup Live: बांग्लादेश को छठा झटका
बांग्लादेश को छठा झटका देकर भारत ए टीम ने खेल में वापसी की है. निशांत संधू ने अकबर अली को दो रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है. बांग्लादेश को यह मुकाबला जीतने के लिए अब भी 70 से अधिक रनों की जरूरत है, जबकि भारत को चार विकेट की दरकार.
INDA vs BANA Asia Cup Live: बांग्लादेश को पांचवां झटका
युवराजसिंह डोडिया ने सौम्य सरकार को आउट कर दिया है. विकेटकीपर निकिन जोस ने शानदार कैच लपका है. सौम्य सरकार 5 रन बनाकर आउट हो गये हैं. बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट गयी है. भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए पांच और विकेट की दरकार है, जबकि बांग्लादेश को 80 रनों की जरूरत है.
INDA vs BANA Asia Cup Live: बांग्लादेश को चौथा झटका
बांग्लादेश को चौथा झटका लगा है. अभिषेक शर्मा ने सैफ हसन को कैच आउट कराया है. सैफ हसन ने 24 गेंद पर 22 रनों की पारी खेली.
INDA vs BANA Asia Cup Live: बांग्लादेश को लगातार दो झटके
बांग्लादेश को लगातार दो झटके लगे हैं. 18वें ओवर में निशांत संधू ने अर्धशतक बनाकर खेल रहे तंजीद हसन को कैच कराया. हसन 51 रन बनाकर आउट हुए. इसके अगले ही ओवर में मानव सुथर ने जाकिर हसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया. बांग्लादेश का स्कोर 20 ओवर में 100 के पार पहुंच गया है.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए